बॉलीवुड

Alia Bhatt की बेटी को देख भावुक हो गए थे Mahesh Bhatt, बेटे Rahul Bhatt ने राज खोलते हुए कहा 'वो फ्लैशबैक में...'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 7, 2022, 06:24 PM IST

Alia Bhatt and Ranbir kapoor Baby, Mahesh Bhatt Reaction: इस समय कपूर और भट्ट परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद अब आलिया के पिता महेश भट्ट का रिएक्शन भी सामने आ गया है। घर मे नए सदस्य का वेलकम करने की तैयारियों में जुटे दोनों परिवार।

Image

Alia Bhatt की बेटी को देख भावुक हो गए थे Mahesh Bhatt, बेटे Rahul Bhatt ने राज खोलते हुए कहा 'वो फ्लैशबैक में...'

KEY HIGHLIGHTS
  • आलिया भट्ट के मां बनने की खबर से भावुक हुए महेश भट्ट।
  • आलिया और रणबीर ने कल एक बेटी को जन्म दिया है।
  • भट्ट और कपूर परिवार नन्हे सदस्य को वेलकम करने के लिए तैयार है।

Alia Bhatt Baby, Mahesh Bhatt Reaction: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 6 नवंबर, 2022 को एक बेटी जन्म दिया है। इस खुशी को सेलिब्रेट करने की तैयारी में पूरा कपूर और भट्ट परिवार तैयारियों में लग गया है। दोनों परिवार नन्हे मेहमान को परिवार में वेलकम करने में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहते। आलिया भट्ट के मां बनने की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स से लेकर उनके फैंस तक हर कोई बधाई दे रहा है।

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) भी अपनी पोती के आने से फूले नहीं समा रहे हैं। महेश भट्ट के बेटे और आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) ने बताया है कि आलिया के मां बनने की खुशी में महेश भट्ट ने किस प्रकार रिएक्ट किया है।

आलिया और उनकी बेटी दोनों हेल्दी हैं

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राहुल भट्ट ने कहा, ‘मैंने अभी तक आलिया और रणबीर के बेबी की नहीं देखा है, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी की बात ये हैं कि आलिया और उनकी बेटी दोनों ही हेल्दी है।’

महेश भट्ट ने याद किया अपनी पहली बेटी का जन्म

रणबीर और आलिया के बेबी की खबर सुनते ही महेश भट्ट की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। राहुल ने कहा कि वह इस समय काफी प्राउड महसूस कर रहे हैं और अपनी पोती का वेलकम करने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। राहुल भट्ट ने कहा, ‘वह भी तीन बेटियों (पूजा, शाहीन और आलिया) को जन्म दे चुके हैं, इस समय उन्हें वही समय याद आ रहा है। वह उस समय करते हुए भावुक भी हो गए जब उनकी पहली बेटी पूजा का जन्म हुआ था।’

राहुल भट्ट ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जिम्मेदार माता-पिता होंगे। बता दें कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी की थी। इसके साथ ही दोनों ने 27 जून, 2022 को इंस्टाग्राम पर आलिया के प्रेग्नेंट होने की खबर के बारे में खुलासा किया था। रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी बताया था कि उनके घर 'लक्ष्मी' आ गई है। अब, कपूर और भट्ट परिवार नन्हें सदस्य को वेलकम करने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article