बॉलीवुड

Ramayana Update: दुबई में होगा रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी फिल्म का प्रीमियर, मेकर्स ने शुरू की तैयारी

Ramayana Update: रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी फिल्म रामायण को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स यूएई में 'रामायण' का ग्रैंड प्रीमियर करने की सोच रहे है।

Image

दुबई में होगा रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी फिल्म का प्रीमियर (pic credit-ramayana film)

Ramayana Update:बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म में रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक सामने आया था, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस बीच रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी फिल्म रामायण को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Opinion: YouTube रिव्यूअर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से डरे हुए हैं Ramayana के मेकर्स?)

यूएई में होगा बड़ा इवेंट

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ने यूएई में 'रामायण' का ग्रैंड प्रीमियर करने की योजना पर दोबारा चर्चा शुरू कर दी है। इससे पहले पश्चिम एशिया में तनाव के कारण इस योजना को फिलहाल टाल दिया गया था। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने के बाद क्षेत्र की स्थिति सामान्य होने लगी है, जिसके चलते मेकर्स अब इस योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की टीम यूएई में होने वाले इस खास इवेंट को 'डेजर्ट प्रीमियर' नाम दे रही है। इसके लिए 28 अक्टूबर की तारीख पर मेकर्स विचार कर रहे है हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रामायण में नजर आएंगे ये स्टार्स

रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि कि इस बड़े इवेंट की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। टीम दुबई में कई जगहों पर जा रही है ताकि प्रीमियर के लिए सबसे बेस्ट प्लेस को चुना जा सकें। कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश समेत फिल्म के मुख्य कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण की भूमिका निभाएंगे और सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article