जुड़वा बच्चों के पिता बनने के बाद 7 वें आसमान पर पहुंचे राम चरण, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Feb 1, 2026, 01:24 PM IST
Ram Charan Post: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण के घर खुशियों ने दस्तक दी है। राम चरण की पत्नी उपासना ने शनिवार को ट्विन्स को जन्म दिया है। इस बीच अब राम चरण का एक पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में राम चरण ने ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं।
pic credit- instagram
Ram Charan Post: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण के घर खुशियों ने दस्तक दी है। राम चरण की पत्नी उपासना ने शनिवार को ट्विन्स को जन्म दिया है। इस बात से फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं राम चरण और उपासना की फैमिली भी काफी खुश हैं। सबसे पहले सुपरस्टार चिरंजीवी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, ' मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चे हुए हैं। एक लड़का और एक लड़की। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं। इन नन्हे-मुन्नों का हमारे परिवार में स्वागत करना हमारे लिए दादा-दादी के तौर पर बहुत खुशी और आशीर्वाद का पल है। हम सभी को उनकी प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं - चिरंजीवी और सुरेखा।' इस बीच अब राम चरण का एक पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
राम चरण ने कही ये बात
सुपरस्टार राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपनी वाइफ उपासना के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर में राम चरण के डॉग्स भी दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए राम ने लिखा, 'हम बहुत खुश हैं कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। हमारे घर में अब दो बेटियां और एक बेटा है, जिससे हमें अपार खुशी और कृतज्ञता महसूस हो रही है। हमारी जिंदगी में मौजूद महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं। हम अपने सभी फैंस, परिवार और शुभचिंतकों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने हर पल हमारे साथ खड़े रहकर हमें सहारा दिया और प्यार दिया। आप सबके आशीर्वाद और सपोर्ट के बिना यह खुशी का पल संभव नहीं होता। धन्यवाद!'
राम चरण ने इस साल की थी शादी
राम चरण और उपासना की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। कॉलेज में लड़ते-झगड़ते दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। बाद में राम और उपासना ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया है। राम चरण और उपासना ने साल 2012 में सात फेरे लिए थे। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। राम चरण और उपासना अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर कर कपल गोल्स देते रहते हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।