बॉलीवुड

Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिये हैं तैयार, परिवार की मौजूदगी में की सगाई

Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda Officially Engaged: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पुल्कित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि दोनों ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई भी की, जिससे जुड़ी फोटोज वायरल हो रही हैं।

Image

पुल्कित-कृति की हुई सगाई

Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda Officially Engaged: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पुल्कित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा अपने रिलेशनशिप के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कृति खरबंदा और पुल्कित (Pulkit Samrat) सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि दोनों अपने रिश्ते को नया मुकाम देने के लिए भी तैयार हैं। दरअसल, कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुल्कित सम्राट सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

कृति खरबंदा और पुल्कित (Pulkit Samrat) अपनी फोटोज में परिवार और खास दोस्तों के साथ पोज देते दिखे। तस्वीर में पुल्कित सम्राट ने एक्ट्रेस कृति को पीछे से गले लगाया हुआ था। दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक रही। इतना ही नहीं, तस्वीर में कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुल्कित सम्राट एक-जैसी अंगूठी भी पहने नजर आए। जिसे लेकर फैंस भी मान बैठे हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है। बता दें कि तस्वीर में कृति खरबंदा ने ब्लू अनारकली सूट पहना था, जिसमें उनका ट्रेडिशनल लुक देखने लायक रहा। हालांकि अभी तक पुल्कित सम्राट और कृति खरबंदा ने आधिकारिक तौर पर रोके का ऐलान नहीं किया है। बता दें कि कृति खरबंदा और पुल्कित सम्राट ने साल 2019 में एक-दूजे को डेट करना शुरू किया था।

पुल्कित (Pulkit Samrat) की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने श्वेता रोहिरा संग शादी रचाई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता एक साल के अंदर-अंदर ही टूट गया। वहीं उनके फिल्मी करियर की बात करें तो आखिरी बार उन्हें 'फुकरे 3' में नजर आए हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article