स्पोर्ट्स

Wimbledon 2026: नोवाक जोकोविच के 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब का सपना तोड़कर फाइनल में पहुंचे यानिक सिनर, ज्वेरेव से होगी खिताबी भिड़ंत

डिफेंडिंग चैंपियन यानिक सिनर ने नोवाक जोकोविच का 25वें ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना तोड़कर लगातार दूसरी बार विबंलडन के पुरुष एकल फाइनल में एंट्री कर ली है। जहां जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से उनकी खिताबी भिड़ंत होगी।

Image

यानिक सिनर

Photo : AP

लंदन: डिफेंडिंग चैम्पियन यानिक सिनर ने सात बार के विजेता नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर विम्बलडन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उनका सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। सेमीफाइनल में सिनर के खिलाफ हार के साथ ही रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का नोवाक जोकोविच का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। ज्वेरेव ने ब्रिटिश खिलाड़ी आर्थर फेरी को 7-6, 6 -2, 6-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। ज्वेरेव ने एक महीना पहले ही फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किया था।

2 घंटे 20 मिनट चला सेमीफाइनल मुकाबला

यानिक सिनर का सेमीफाइनल में प्रदर्शन जितना शानदार था उतना बेहरहम भी। जोकोविच को मैच में बने रहने के लिए अपना पूरा जोर लगाना पड़ रहा था। बावजूद इसके 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता को 2 घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। वो पूरी शिद्दत के साथ ऐसी लड़ाई लड़ रहे थे जिसमें उनकी हार तय नजर आ रही थी। दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी सिनर का खेल शुरुआत में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला लग रहा था, लेकिन उन्होंने अचानक अपनी लय हासिल कर ली और अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आए और जोकोविच को बगैर कोई मौका दिए फाइनल में जगह लगातार दूसरी बार पक्की कर ली।

पांचवें ग्रैंडस्लैम खिताब पर होगी सिनर की नज़र

24 वर्षीय सिनर के करियर का यह पांचवां ग्रैंड स्लैम फाइनल है। वो दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2024, 2025), एक बार विंबलडन (2025) और एक बार यूएस ओपन (2024) सहित कुल चार खिताब जीत चुके हैं। उनके पास लगातार दूसरी बार विबंलडन खिताब पर कब्जा करने का शानदार मौका है और वो इसे ज्वेरेव के खिलाफ खाली नहीं जाने देना चाहेंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article