Lahore 1947: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) रिलीज से पहले ही चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोशी करेंगे। हाल ही में खबरें आई थी कि इस फिल्म से प्रीति जिंटा वापसी करेंगे। सनी और प्रीति की जोड़ी को लंबे समय बाद देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेंड है। प्रीति के बाद फिल्म में वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
लाहौर 1947 में नजर आएंगी ये हसीना
जूम की रिपोर्ट के अनुसार, शबाना आजमी मुख्य भूमिका में होंगी। एक्ट्रेस हिंदू परिवार से तालुख रखेंगी जिन्हें अपनी पुश्तैनी हवेली मुस्लिम परिवार को देनी होगी। हालांकि शबाना इसके लिए तैयार नहीं होंगी। मेकर्स ने अभी तक शबाना के रोल को कंफर्म नहीं किया है। सनी ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि वो आमिर की फिल्म में नजर आएंगे।
एक्टर ने कहा कि गदर 2 की सक्सेस के बाद आमिर ने मुझसे मिलने के लिए कहा था। मैंने उनसे मुलाकात की और इसके बाद हमने इस फिल्म पर काम करने का प्लान बनाया। लाहौर 1947 की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित होगी। पिछले साल सनी देओल की गदर 2 सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। गदर 2 से एक्टर ने पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में उनके दमदार रोल ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
