Reality Show Winners in The 50: कलर्स टीवी का अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' रिलीज होने से पहले ही अच्छा-खासा बज बना रहा है। इस शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। मेकर्स ने एक-एक कर शो में हिस्सा ले रहे टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स के चेहरों से पर्दा उठाया। इस शो में करीब 50 स्टार्स नजर आएंगे जो लोगों के बीच काफी फेमस हैं। आपको हम उन स्टार्स के नाम बताएंगे जो 'द 50' में नजर आएंगे लेकिन ये पहले भी रियलिटी शो विनर्स रह चुके हैं। पढिए टाइम्स नाउ नवभारत की ये पूरी खबर।
1 फरवरी को शो 'द 50' छोटे परदे पर दस्तक देगा जिसे फराह खान होस्ट कर रही हैं। इस शो में प्रिंस नरूला ( बिग बॉस 9, सप्लीटसविला 8 और नच बलिए 9 विजेता), उर्वशी ढोलकिया (बिग बॉस 6 विजेता), मनीषा रानी (झलक दिखलाजा 11 विजेता), दिव्या अग्रवाल (बिग बॉस ओटीटी 1 विजेता), डाइनो जेम्स (खतरों के खिलाड़ी 13 विजेता), शिव ठाकरे (बिग बॉस मराठी 2 विनर), सिद्धार्थ भारद्वाज (सप्लीटसविला 2) और हामिद बरकजी (एमटीवी रोडीज रिवोल्यूशन' और 'स्प्लिट्सविला X4 विजेता) जैसे रियलिटी शो विनर्स सेलेब्स 'द 50' में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में फैंस अब इस शो के लिए ज्यादा उत्साहित होते हुए दिखाई दिए।
खबर है कि शो 'द 50' से पहले ही दिन लवकेश कटारिया एलिमिनेट हो चुके हैं। बता दें कि ये कोरियन सीरीज 'स्क्विड गेम' की कॉपी है जिसमें हर राउन्ड में सेलेब्स नॉमिनेट होंगे और बाद में एलिमिनेट। इस शो में ना ही कोई रुल्स और ना ही किचन होगा। शो में टास्क, स्ट्रैटेजी, माइंड गेम्स, एलायंस, धोखा, ड्रामा और अनप्रेडिक्टेबल एलिमिनेशन होंगे। एक मिस्ट्रीअस 'गेम मास्टर' जिसने लायन मास्क लगा रहा है वो इस गेम को कंट्रोल करता है। आखिरी में जो सेलेब्स जीतेगा उसे एक बड़ी इनाम राशि मिलेगी।
