Prabhas on Bahubali Success: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है, लेकिन 'बाहुबली' (Baahubali) और 'बाहुबली 2' उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्में साबित हुईं। इन दोनों फिल्मों ने प्रभास को सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सुपरस्टार बना दिया। इन फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई और उन्हें बड़े बजट की फिल्मों के लगातार ऑफर मिलने लगे। इस बीच प्रभास ने बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया है कि बाहुबली के हिट होने के बाद उनकी नींद उड़ गई थी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर..(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Baahubali 3 पर राणा दग्गुबाती ने लगाई पक्की मुहर, Prabhas ने इशारों इशारों में कर दिया खुलासा)

प्रभास की उड़ गई थी नींद (pic credit-bahubali film)
प्रभास ने कही ये बात
नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'बाहुबली: द टॉर्चबेयरर' में प्रभास ने बाहुबली और बाहुबली 2 को लेकर बात की है। प्रभास ने बताया कि 'बाहुबली' की सफलता ने उनकी बाद की सभी बड़ी फिल्मों की नींव रखी। उन्होंने कहा कि 'साहो', 'राधे श्याम', 'सलार' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी बड़े बजट की फिल्में 'बाहुबली' की वजह से ही संभव हो सकीं। उन्होंने खासतौर पर 'साहो' का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म ने हिंदी बेल्ट में पहले ही दिन करीब 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। प्रभास ने कहा कि यह आंकड़ा उनके लिए बेहद चौंकाने वाला था और अगर 'बाहुबली' पहले नहीं आती, तो शायद यह सब मुमकिन नहीं हो पाता। प्रभास ने बताया कि 'बाहुबली' से पहले उनकी फिल्मों का बजट 20 से 40 करोड़ रुपये के बीच होता था। लेकिन इस फिल्म की सफलता के बाद उनकी फिल्मों का स्तर और बजट दोनों काफी बढ़ गए। उन्होंने कहा कि 'बाहुबली' एक ऐसी फिल्म है, जिसकी वजह से 'कल्कि' और 'सलार' जैसी बड़ी फिल्में बन सकीं।
प्रभास की उड़ गई थी नींद
बता दें कि इस सफलता के बाद प्रभास के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि अब अगली फिल्म कौन-सी करें। उन्होंने कहा कि उनके मन में कई सवाल थे। उन्होंने माना कि 'बाहुबली' जैसा विजुअल अनुभव देना आसान नहीं था, क्योंकि वह राजामौली की खासियत थी। प्रभास ने बताया कि उस समय कई तरह की कहानियों पर चर्चा हुई। कभी स्क्रिप्ट आधारित फिल्म बनाने की बात हुई, तो कभी लव स्टोरी पर विचार किया गया। इसी दौरान निर्देशक प्रशांत नील और नाग अश्विन के साथ भी बातचीत शुरू हुई, जिन्होंने बाद में 'सलार' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। प्रभास ने खुलासा किया कि 'बाहुबली' की रिलीज के बाद करीब दो से तीन साल तक उन्हें ठीक से नींद नहीं आती थी। उन्होंने कहा, "जिम्मेदारी हजार गुना बढ़ गई थी। वह मेरे जीवन का सबसे तनाव भरा दौर था।" बताते चलें कि प्रभास जल्द ही फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
