बॉलीवुड

प्रभास को डेट कर रही हैं कृति सेनन ! वरुण धवन ने किया कन्फर्म

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 28, 2022, 02:07 PM IST

Prabhas and Kriti Sanon in Relationship: सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस कृति सेनन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि भेड़िया में कृति के को-स्टार वरुण धवन ने ही किया है। रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 के सेट पर वरुण ने इसका हिंट दिया है।

Image

Varun Dhawan on Prabhas and kriti sanon

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रभास को डेट कर रही हैं कृति सेनन।
  • भेड़िया एक्टर वरुण धवन ने इस बात से पर्दा उठाया है।
  • वरुण धवन ने एक हिंट के जरिए खुलासा किया है।

Prabhas and Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और बाहुबली स्टार प्रभास (Prabhas) के फैंस के लिए अब एक धमाकेदार खबर सामने आ रही हैं। फिल्म भेड़िया की प्रमोशन के लिए वरुण धवन और कृति सेनन झलक दिखला जा 10 के फिनाले में पहुंचे। इस बीच वरुण धवन ने कुछ ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसके बाद कृति सेनन और प्रभास की लव लाइफ से पर्दा उठ गया है। वरुण धवन ने हिंट दिया है कि कृति साउथ के सुपरस्टार प्रभास को डेट कर रही हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

इस तरह हुआ खुलासा

झलक दिखला जा 10 के फिनाले में करण जौहर ने वरुण धवन से पूछा कि माधुरी दीक्षित के अलावा किसे इतना सुंदर दिखने का हक नहीं हैं? इस लिस्ट में काजोल, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी का नाम शामिल था। इसके जवाब में वरुण, दीपिका का नाम लेते हैं। जिसके साथ ही करण उनसे सवाल पूछते हैं कि तुम्हारी इस लिस्ट में कृति का नाम क्यों नहीं है। इस बीच कृति कहती हैं, ‘हां करण मैं भी यही पूछने वाली थी कि इस लिस्ट में मेरा नाम क्यों नहीं है।’

प्रभास के दिल में रहती हैं कृति

करण और कृति के इस सवाल का जवाब देते हुए वरुण ने कहा कि कृति का नाम इस लिस्ट में नहीं है क्योंकि वह किसी के दिल में रहती हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘कृति का नाम किसी के लिए में हैं, वो आदमी इस समय मुंबई में नहीं है बल्कि साउथ में दीपिका के साथ एक्टिंग कर रहा है’। बता दें कि प्रभास और दीपिका एक साथ फिलहाल फिल्म K की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कृति और प्रभास फिल्म आदिपुरुष में एक साथ नजर आने वाले हैं।

वरुण के इस खुलासे के बाद अब फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। लोगों कृति और प्रभास की रिलेशनशिप की खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article