बॉलीवुड

Pathaan Teaser ने 24 घंटों में चटाई Adipuruh-Saaho को धूल, Shah Rukh Khan के नाम हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 04:34 PM IST

Pathan becomes most liked teaser on You Tube: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने टीजर रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शुरू कर दिया है। पठान टीजर लाइक के मामले में आदिपुरुष से भी आगे निकल गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदार प्ले करते दिखाई देंगे।

Image

Pathan Teaser

Pathan becomes most liked teaser on You Tube: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की नई फिल्म पठान का टीजर बीते दिन रिलीज हुआ। ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि शाहरुख खान की पठान कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम करेगी, जो सिलसिला इसने टीजर रिलीज के साथ शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 24 घंटों के अंदर सबसे ज्यादा लाइक पाने के मामले में पठान के टीजर ने आदिपुरुष को भी धूल चटा दी है। प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था, जिसने 24 घंटों के अंदर 1.09 मिलियन व्यूज लाइक्स कराए थे। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान के टीजर ने 24 घंटों के अंदर न केवल 1.09 मिलियन लाइक्स का आंकड़ा पार किया है बल्कि अपने खाते में 1.13 मिलियन लाइक्स जोड़े हैं।

यहां देखें 24 घटों के अंदर सबसे ज्यादा व्यूज दर्ज कराने वाली फिल्मों की लिस्ट

पठान: 1.13

आदिपुरुष: 1.09

विक्रम वेधा: 931

शमशेरा: 710

साहो: 638

शाहरुख खान की पठान ने रिकॉर्ड बनाने के मामले में जैसी शुरुआत की है, उसे देखते हुए यह साफ हो गया है कि जब किंग खान 2023 की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर कदम रखेंगे तो कई मेगा रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएंगे। अगर बात करें फिल्म की तो इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। टीजर में ये दोनों कलाकार भी जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे थे। पठान में शाहरुख खान की टक्कर जॉन अब्राहम से है जो इसमें खलनायक की भूमिका निभाते दिखेंगे।

पठान में कैमियो करते दिखेंगे सलमान खान

अभिनेता सलमान खान फिल्म पठान में कैमियो करते दिखाई देंगे। खबरें हैं कि सलमान खान टाइगर बनकर पठान की मदद करने के लिए आएंगे। आदित्य चोपड़ा यशराज बैनर का स्पाई वर्ल्ड क्रिएट करना चाहते हैं, जिस कारण वो पठान-टाइगर को एक साथ पर्दे पर पेश करेंगे। वैसे आप इन दोनों अभिनेताओं को साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article