बॉलीवुड

Odia singer Humane Sagar passes away: 34 साल के ओडिया सिंगर का हुआ निधन, फैंस का टूटा दिल

Odia singer Humane Sagar passes away: ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर की मौत हो गई है। इस खबर से उनके फैंस का दिल टूट गया है। काफी दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थे। इस बीच अब उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए सभी को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत से सभी लोग दुखी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- Humane Sagar instagram

Odia singer Humane Sagar passes away: ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे उनके फैंस को तगड़ा झटका लग गया है। ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर का निधन हो गया है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। बता दें कि पिछले तीन दिनों से वो एम्स भुवनेश्वर में भर्ती थे। इस बीच ये खबर सामने आई है कि उनकी मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उनकी तस्वीरें शेयर कर नम आंखों से श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

ह्यूमन सागर की मौत से लोगों को लगा झटका

पॉपुलर ओडिया गायक ह्यूमन सागर का सोमवार शाम को मात्र 34 साल की उम्र में निधन हो गया। सागर को 14 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:10 बजे गंभीर हालत में भुवनेश्वर के एम्स के इमरजेंसी विभाग ले जाया गया था। डॉक्टरों ने बाद में पुष्टि की कि उनकी मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण हुई। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चला कि उन्हें कई गंभीर बीमारियां थीं। जब सागर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तब ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उनकी जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई थी। उन्होंने लिखा, 'पॉपुलर सिंगर ह्यूमैन सागर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से चिंतित हूं। उनकी तेज और पूर्ण स्वस्थ्य की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें परिवार, संगीत और लोगों के बीच वापस जल्दी ठीक हो जाओ ह्यूमैन सागर।' सभी लोग ह्यूमन सागर की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

बेहद पॉपुलर थे ह्यूमन सागर

बताते चलें कि ह्यूमन सागर ने कई ओडिया फिल्मों के लिए सैकड़ों गाने रिकॉर्ड किए। उनकी आवाज लोगों के दिलों को छू जाती थीं। ह्यूमन सागर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक अलग पहचान बनाई थी। ओडिया गायक ह्यूमन सागर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़े हुए थे। वो अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते थे। उनका हर एक पोस्ट वायरल हो जाता था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article