Nysa Devgn gets trolled for desi Look: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है लेकिन सुर्खियों में खूब रहती हैं। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन रविवार को सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। अपने देसी लुक से न्यासा देवगन एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उनके इस लुक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सोशल मीडिया पर न्यासा की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं।
काजोल और बेटी न्यासा देवगन दोनों को ही इस दौरान एथनिक आउटफिट में मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया। Nysa Devgan इस दौरान सफेद कुर्ता, सलवार और दुपट्टे में नजर आईं। तो वहीं काजोल फ्लोरल कुर्ते में थीं और ब्राउन सनग्लासेज पहने हुए थीं। न्यासा के हाथ में पूजा की थाली, प्रसाद और गले में चुनरी दिखी। इस अंदाज को देख फैंस कमेंट कर रहे हैं कि क्या अब न्यासा देवगन को ट्रोल नहीं किया जाएगा। उन्होंने इमेज साफ करने के लिए ये कदम उठाया है।
जैसा कि हम जानते हैं हाल में ही न्यू ईयर की पार्टी में न्यासा देवगन का बोल्ड अंदाज इंटरनेट पर खूब चर्चा में रहा था। तब न्यासा देवगन खूब हैडलाइन्स में रही थीं। वह अब मां काजोल के साथ नजर आईं। उनका इस बार अलग अवतार देखने को मिला, जो कि फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होना लाजिमी है। रविवार की सुबह न्यासा देवगन देसी लुक में मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। अब इसी लुक की चर्चा जोरों से हो रही है।
स्टार किड्स में न्यासा देवगन के भी ग्लैमरस लुक्स काफी चर्चा में रहते हैं। फिलहाल, न्यासा ने अपने संस्कारी अवतार से सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर न्यासा के ड्रेसिंग को देख यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स न्यासा को बोल्ड लुक छोड़ सलवार सूट पहनने पर ट्रोल करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से बहुत खराब पब्लिसिटी हो रही थी, पार्टियों में कुछ नशे में तस्वीरें और वीडियो की वजह और अब उसे मम्मी-पापा को पता लग गया तो कुछ पीआर स्टंट तो करना ही पड़ेगा, इमेज सही करने के लिए....।' एक अन्य ने लिखा- 'ऐसा लग रहा है 31 वाली पार्टी के बाद.. काजोल नहीं चाहती कि Orry के साथ रहे.... क्योंकि इससे देवगन परिवार की छवि खराब हो रही है... घर पर बराबर डाट पड़ी है।'
