लाइफस्टाइल

जब बिना पैंट ऊपर किए रेस्टोरेंट के वॉशरूम से बाहर आ गईं मलाइका अरोड़ा, अहसास हुआ तो शर्म से हो गईं लाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 02:04 PM IST

Malaika Arora forget to pull up her pant : मलाइका अरोड़ा एक बार रेस्टोरेंट के बाथरूम से बिना पैंट ऊपर किए बाहर आ गई थीं। मलाइका अरोड़ा ने उस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि वो पल उनके लिए कितना शर्मनाक था।

Image

जब बिना पैंट ऊपर किए रेस्टोरेंट के वॉशरूम से बाहर आ गईं मलाइका अरोड़ा, अहसास हुआ तो शर्म से हो गईं लाल

Malaika Arora forget to pull up her pant when came out from washroom:मलाइका किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 48 साल की हो चुकीं मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद वह खुलकर अर्जुन संग अपने प्‍यार का इजहार करती दिखाई देती हैं। दोनों अर्जुन कपूर का जन्मदिन मनाकर वापस लौटे हैं। मलाइका अरोड़ा का फैशन सेंस कमाल का है। वह जब भी बाहर जाती हैं तो अच्छी तरह से तैयार होती हैं। फैशन के चक्कर में कई बार मलाइका को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। यह घटना तक की है जब वे बिना जींस ऊपर चढ़ाए रेस्‍टोरेंट के बाथरूम से बाहर आ गई थीं।

मलाइका उस घटना की चर्चा अपने इंस्टाग्राम पर की थी। मलाइका ने बताया है कि ये मूमेंट कितना शर्मनाक था। मलाइका अरोड़ा की इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी बीते कुछ दिनों से जबरदस्‍त तरीके से वायरल हो रही है। मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टा स्‍टोरी के माध्‍यम से बताया कि कोरोना के दौरान वह एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में गई और जब अपनी सीट पर आई तो उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने अपनी पैंट ऊपर नहीं चढ़ाई है। मलाइका ने बताया कि उन्‍हें कितनी शर्मिंदगी महसूस हुई।

मलाइका ने बताया वाकया

उन्होंने बताया, मैं एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में गई। वहां मैंने अपनी कोहनी से दरवाजा खोला। अपने पैर से टॉयलेट सीट उठाई। टिशु पेपर से पानी की टंकी चलाई और हाथ धोकर बाहर आई। जब मैं अपनी सीट पर आई तो मैंने अपनी पैंट ऊपर नहीं चढ़ाई थी।

Malaika arora without pant 1

जब बिना पैंट पहने बाहर आ गईं मलाइका

अर्जुन कपूर की शर्ट पहन बाहर आईं मलाइका

सोशल मीडिया पर मलाइका की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह ओवरसाइज व्हाइट शर्ट पहने नजर आईं। इसके नीचे उन्होंने पैंट या जींस नहीं पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को एक कैप के साथ कंप्लीट किया है। इस तस्वीर पर फैंस अलग -अलग तरीके की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने लिखा है- ‘नीचे कुछ पहन तो लिया होता।’ एक यूजर ने लिखा, पैंट पहनना भूल गई क्या? दूसरे ने कमेंट किया, जल्दी में पैंट पर ही रह गई दीदी की। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये तो अर्जुन कपूर की शर्ट है।

Malaika arora without pant

बिना पैंट के बाहर आईं मलाइका

बेटे के साथ पैंट नहीं पहनने पर हुईं ट्रोल

कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने बेटे अरहान खान और बहन अमृता अरोड़ा के साथ ब्रंच के लिए रेस्टोरेंट में गई थीं। इस दौरान सभी की नजरें मलाइका अरोड़ा के आउटफिट्स (Malaika Arora outfits) पर गई। मलाइका अरोड़ा ने बिना पैंट के केवल ब्लू कलर की ओवर साइज स्ट्रिप्ड शर्ट पहनी हुई थी। एक यूजर ने मजाक बनाते हुए लिखा, 'इसको कोई पैंट पहना दो।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या ये लोग केवल शर्ट पहनकर ही निकलते हैं?'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article