Nitish Bharadwaj on Ramayana Movie: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की लीड रोल वाली फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म रामायण ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। हर कोई फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करता नजर आ रहा है। इन सब के बीच अब टीवी के मशहूर शो महाभारत (Mahabharat) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर नीतीश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) ने नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण को लेकर बड़ा बयान दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Ramayana Trailer: "हमारे हनुमान कहां हैं...", Sunny Deol के फैंस हुए निराश
नीतीश भारद्वाज ने किया ये पोस्ट
एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह एक्टर नीतीश भारद्वाज का अभी हाल ही में किया गया एक पोस्ट है, जिसमें वो फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। नीतीश भारद्वाज ने लिखा कि '100% ऑस्कर बेस्ट फॉरेन फिल्म के लिए। नमित बधाई। नीतेश तिवारी अब सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद विश्व सिनेमा को भारत की अगला बड़ा गिफ्ट हैं। प्रोडक्शन डिजाइन और डीओपी के लिए ढेर सारे अवॉर्ड्स मिलने वाले हैं। VFx और AI का इस्तेमाल करके बहुत खूबसूरत पुराने जमाने का माहौल बनाया है। हैंस जिमर जैसे महान संगीतकार का इंडियन सिनेमा के साथ जुड़ना बहुत अच्छा लगा।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'Ramayana Movie' में डबल रोल निभा रहे हैं Ranbir Kapoor, ट्रेलर में हुआ बड़ा खुलासा
जमकर की रणबीर कपूर की तारीफ
नीतीश भारद्वाज ने पोस्ट में आगे लिखा कि 'अब रणबीर रणवीर के बराबर आ गए हैं। दोनों दमदार एक्टर हैं। यश वेलकम टू ग्लोबल सिनेमा! आरके, तुम्हें हमेशा एक्टर के रूप में बहुत पसंद किया है। अब तुम्हारी जिम्मेदारी शुरू होती है भारत की संस्कृति, मूल्यों और विरासत को आगे बढ़ाना। इसलिए अब ‘एनिमल’ जैसी फिल्में मत करना, चाहे कितना भी बड़ा ऑफर आए। अपनी आवाज को और गंदा मत करो। भारत में इतनी अच्छी कहानियां हैं कि तुम्हारी एक्टिंग की भूख पूरी हो जाएगी। मुझे सिर्फ ये उम्मीद है कि भारतीय लोग साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे। नीतेश के इस मेहनत भरे महान काम के सम्मान में मैं रामायण फिल्म को कम से कम 5 बार जरूर देखूंगा।'
