बॉलीवुड

'Ramayana Movie' में डबल रोल निभा रहे हैं Ranbir Kapoor, ट्रेलर में हुआ बड़ा खुलासा

Ranbir Kapoor's Double Role in Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही यह चर्चा तेज हो गई कि रणबीर कपूर इस मूवी में डबल रोल निभाने वाले हैं।

Image

'रामायण' में रणबीर कपूर का दिखेगा डबल अवतार

Ranbir Kapoor's Double Role in Ramayana: 'रामायण' के फैन्स का इंतजार 30 जुलाई की सुबह आखिरकार खत्म हो गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' का ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है। दर्शकों ने जिस तरह की उम्मीद की थी, यह ट्रेलर उतना ही भव्य और जबरदस्त है। 'रामायण' क ट्रेलर के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस कास्ट, फिल्म के बड़े स्तर, वीएफएक्स और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में लॉन्च किया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही रणबीर कपूर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर डबल रोल अदा कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Niharika Nm को डेट करने की अफवाहों पर बोले Raghav Juyal, कहा 'ये चीजें फिल्म के लिए...')

डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर

'रामायण' के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने रणबीर कपूर के लुक, एक्टिंग और परफॉर्मेंस की तारीफ की है। सबको यह जानकर हैरानी हुई कि रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान राम का किरदार ही नहीं निभा रहे हैं। बल्कि वे भगवान परशुराम का रोल कर रहे हैं। लोगों की उम्मीद नहीं थी कि रणबीर कपूर फिल्म में डबल में दिखाई देंगे। कुल मिलाकर ट्रेलर ने सबको बहुत प्रभावित किया है। हालांकि मेकर्स की ओर से रणबीर कपूर के डबल रोल की पुष्टि होना अभी बाकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day Box Office: पहले दिन बंपर ओपनिंग लेगी टॉम हॉलैंड की फिल्म, इतनी होगी कमाई)

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'रामायण' में लंकापति रावण के रोल में देखा जाएगा। इस ट्रेलर में उनका लुक गजब का है और यश की एक्टिंग ने लोगों को कायल कर दिया है। फिल्म में माता सीता के रोल में सई पल्लवी थोड़ी एवरेज लग रह हैं। इस ट्रेलर में हनुमान के किरदार में सनी देओल की झलक देखने को नहीं मिली है। फिल्म इस साल दिवाली के खास मौके पर दुनिया भर में रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article