Himansh Kohli fell in love again with TV dancer?: नेहा कक्कड़ और एक्टर हिमांश कोहली का रिश्ता भला किसे नहीं याद। नेहा और हिमांश लंबे टाइम तक रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में कपल का ब्रेकअप हो गया। इनके ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली एकबार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि हिमांश कोहली की लाइफ में फिर से प्यार आ गया और वो किसी को डेट कर रहे हैं।
दरअसल हिमांश कोहली की कुछ नई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें हिमांश को फेमस डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये रोमांटिक डेट पर आए हैं। इनकीं बॉन्डिंग वीडियोज में बेहद स्ट्रांग दिख रही है। इन्हीं फुटेज के वायरल होते ही ये खबर सब जगह फैल गई है कि हिमांश कोहली, शक्ति मोहन को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स भी फोटोज देखकर हैरान हैं। उन्हें भी लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ-कुछ हो रहा है।
कौन हैं शक्ति मोहन
शक्ति मोहन एक पॉपुलर डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वो डांस इंडिया डांस टीवी शो की विनर भी रह चुकी हैं। उनको कुछ म्यूजिक वीडियोज के साथ-साथ फिल्मों में भी देखा जा चुका है। शक्ति लोकप्रिय सिंगर नीती मोहन की बहन हैं।
एक समय पर नेहा की ब्रेकअप की खबर जंगल में आग की तरह फैली थी। रिश्ता खत्म होने के बाद नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हिमांश के साथ की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। इतना ही नहीं दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनफॉलो भी कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार साल 2014 में फिल्म यारियां के सेट से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इस फिल्म के फेमस सॉन्ग आज ब्लू है पानी पानी पानी पानी को नेहा ने आवाज दी थी। इसी गाने से नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली की लव स्टोरी शुरू हुई थी। कहा जाता है कि दोनों का 4 साल रिश्ता इसलिए खत्म हो गया क्योंकि हिमांश नेहा पर शक करने लगे थे। यही वजह थी कि नेहा और हिमांश का ब्रेकअप हो गया था।
