बॉलीवुड

'ओ तेरी...' गोविंदा संग अफेयर पर नीलम कोठारी ने चुप्पी तोड़ी, सुनीता आहूजा पक्का होंगी हैरान!!

Neelam Kothari on Affair With Govinda: ऐसी खबरें भी सामने आई कि शादीशुदा गोविंदा का नीलम कोठारी के साथ चक्कर चल रहा था। इसे लेकर काफी विवाद हो चुका है। इस मामले में अब एक्ट्रेस नीलम ने खुद चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

govinda sunita neelam

pic credit-instagram

Neelam Kothari on Affair With Govinda: बॉलीवुड के स्टार एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा तलाक लेने वाले हैं। हालांकि फिर दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया। कुछ दिनों पहले सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद गोविंदा ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सुनीता ने कई बार गोविंदा के अफेयर के बारे में बात की। वहीं ऐसी खबरें भी सामने आई कि शादीशुदा गोविंदा का नीलम कोठारी के साथ चक्कर चल रहा था। अब इस मामले में एक्ट्रेस नीलम ने खुद चुप्पी तोड़ दी है।

नीलम कोठारी ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। कुछ महीने पहले खबरें आई थीं कि दोनों तलाक की कगार पर हैं। इसके अलावा गोविंदा पर कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर के आरोप भी लगे थे, जिसमें नीलम कोठारी का नाम भी शामिल था। अब नेलम कोठारी ने एक पॉडकास्ट में इस अफवाह पर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा कि गोविंदा के साथ उनका कोई अफेयर नहीं था। नीलम ने कहा, 'ओ तेरी, ये कौन कह रहा है? गोविंदा जी बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन ये बात बिल्कुल सच नहीं है। वो बहुत वंडरफुल इंसान हैं और हमने कई हिट फिल्में साथ की हैं, लेकिन हमारे बीच कुछ नहीं था। सॉरी, ये सच नहीं है।' नेलम ने 90 के दशक में मीडिया की ताकत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उस समय लिंक-अप का खेल चलता था। कोई सफाई नहीं देता था और मीडिया जो चाहे छाप देता था। अगर दो एक्टर 2-3 फिल्में साथ करते थे तो बस मान लिया जाता था कि दोनों का अफेयर है। नेलम ने कहा कि उस दौर में प्रेस से डर लगता था, क्योंकि पेन की ताकत बहुत बड़ी थी। ये सब उस समय का हिस्सा था।

गोविंदा ने तोड़ी थी चप्पी

बताते चलें कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा को चेतावनी देते हुए कहा था 'अभी भी सुधर जाओ', तो गोविंदा ने इस बारे में ANI से बातचीत में कहा, 'अच्छा ये तो बताइए कि मैंने कितनी शादियां कर लीं? क्या मैं चार-पांच शादियां करके बैठा हूं? जिनकी शादी हो चुकी है, उनकी बीवियां तो कुछ नहीं बोलतीं। वो आराम से घूम-फिर रहे हैं, लाइफ का मजा ले रहे हैं।' मालूम हो कि गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर आए दिन कोई न कोई न्यूज सामने आती रहती है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

कुमार सरस
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article