Mirzapur The Movie Case: एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur The Movie) के क्लाइमेक्स में महाराणा प्रताप से जुड़े ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सवाल उठाया है। फिल्म में लीड किरदार के बदमाशों से लड़ने वाले सीन के दौरान इस गाने का इस्तेमाल किया गया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पहली नजर में कहा कि गाने और सीन का इस्तेमाल सही मायने में नहीं किया गया है। अदालत ने टिप्पणी की, 'क्या हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां हम हिंसा को श्रद्धा की नजर से देखने लगे हैं?' इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की खंडपीठ कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Haiwaan BO Collection: दो दिन में ढेर हुई अक्षय-सैफ की फिल्म, 'हनुमान अंश' के बाद 'मिर्जापुर' भी 200 करोड़ पार
मेकर्स ने कोर्ट में क्या कहा?
फिल्म निर्माता की तरफ से पेश वकील ने कहा कि उन्होंने फिल्म देखी है। उनके मुताबिक क्लाइमेक्स में लीड किरदार और कुछ बदमाशों के बीच लड़ाई दिखाई गई है और इसका महाराणा प्रताप से कोई संबंध नहीं है। वकील ने ये भी कहा कि फिल्म में महाराणा प्रताप से कोई तुलना नहीं की गई है। अदालत ने फिलहाल इस मामले पर कोई और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को केंद्र सरकार के सामने अपनी बात रखने की छूट दी। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि फिल्म करीब चार हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में अगर तब तक मामले पर फैसला नहीं हुआ तो याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Mirzapur The Movie Box Office: पंकज-अली स्टारर की कमाई में आई गिरावट, इतना हुआ बिजनेस
‘शूरवीर’ हटाने का भेजा प्रस्ताव
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि फिल्म निर्माता ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी (CBFC) को कुछ बदलावों का प्रस्ताव भेजा है। इसमें ‘शूरवीर’ गाने को हटाकर उसकी जगह बैकग्राउंड म्यूजिक लगाने का प्रस्ताव भी शामिल है। सीबीएफसी ने अदालत को बताया कि इस प्रस्ताव पर एक सप्ताह के भीतर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 24 सितंबर तक टाल दी और सीबीएफसी को तब तक फैसला लेने को कहा।
