क्रिकेट

IND vs AFG 3rd T20I Match Timing Today: आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच और खास आंकड़े

India vs Afghanistan 3rd T20I Match Timing Today 2026: आज (17 September 2026) अफगानिस्तान और टीम इंडिया के बीच 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज के दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है और आज वो जीत के साथ क्लीन स्वीप करना चाहेगी। अफगानिस्तान की टीम अब सीरीज तो नहीं जीत सकती लेकिन वो सम्मान के लिए खेलेंगे। आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। यहां जानेंगे आज का मैच कितने बजे शुरू होगा।

Image

भारत-अफगानिस्तान तीसरे टी20 मैच का समय

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-अफगानिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2026
  • आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20
  • टीम इंडिया के पास सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

IND vs AFG 2nd 3rd T20I Match Timing Today 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज (IND vs AFG T20I Series 2026) का पहला टी20 मैच भारत ने सात विकेट से जीता, इसके बाद दूसरा टी20 मैच में भी टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली, यानी अब सीरीज भारत जीत चुका है। आज दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच खेला जाएगा। इस मैच में जहां भारत अपने टीम संयोजन में कुछ प्रयोग कर सकती है, जबकि अफगानिस्तान की टीम जीत के साथ विदा होना चाहेगी। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, अफगानिस्तानी टीम की अगुवाई उनके स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जदरान (Ibrahim Zadran) कर रहे हैं।

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के T20I में ताजा आंकड़ेः भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले बताते हैं इस फॉर्मेट में इन दोनों टीमों के आमने-सामने के ताजा आंकड़े कैसे हैं। भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 मैच हो चुके हैं और इनमें एक भी मैच अफगानिस्तान ने नहीं जीता है। भारत ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है, वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकला था।

इंडिया और अफगानिस्तानी टीम के बीच तीसरा व अंतिम टी20 मैच कब होगा? (IND vs AFG 3rd T20I Match Date)

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 सितंबर (गुरुवार) को खेला जाएगा।

भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 मैच किस ग्राउंड पर होगा? (India vs Afghanistan 3rd T20I Match Venue)

भारतीय टीम और अफगानिस्तानी टीम के बीच आज तीसरा टी20 मैच भी देश की राजधानी नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच? (IND vs AFG 3rd T20I Match Time)

भारत-अफगानिस्तान के बीच आज होने वाला सीरीज का तीसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7:00 बजे होगा।

भारत और अफगानिस्तान की टी20 टीमें (India And Afghanistan T20 Squads)

भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान टी20 टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), दरविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, नांगेलिया खारोटे, अब्दुल्ला अम्हेदजई, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और नवीन-उल-हक।

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजरें? (Players To Watch Out For In IND vs AFG 3rd T20I)

आज होने वाले भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे टी20 मैच में सभी की नजरें कई भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी। देखना दिलचस्प होगा कि पिछले मैच में अर्धशतक लगाकर लय में वापसी करने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) की जगह 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को मौका मिल सकता है। इसके अलावा, गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पर निगाहें रहेंगी। वहीं, बल्लेबाजों में अभिषक शर्मा (Abhishek Sharma), तिलक वर्मा (Tilak Varma), शिवम दुबे (Shivam Dube), अक्षर पटेल (Axar Patel) से काफी उम्मीदें होंगी। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी खेल सकते हैं। एशियन गेम्स के लिए जापान जाने से पहले भारत बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी।

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहने वाला है? (Delhi Weather Today)

अफगानिस्तान और भारत के बीच तीसरा व आखिरी टी20 मैच भी नई दिल्ली में खेला जाने वाला है। दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यहां उमस पिछले मैच की तुलना में कम रहेगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने के आसार हैं। बारिश की भी थोड़ी आशंका बनी हुई है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

IND vs AFG 3rd T20I Match Timing Today: आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच और खास आंकड़े

IND vs AFG 3rd T20I Match Timing Today: आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच और खास आंकड़े

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया