Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स कमाल कर रहे हैं। इस शो में लड़ाई झगडे़ लगातार चर्चा में है, लेकिन एक चर्चा ये भी है कि करण वाही (Karan Wahi) शो में एंट्री लेने वाले हैं। करण का नाम कई सीजन से शो से जुड़ रहा है, लेकिन इस बार शो में उदिति सिंह ने एंट्री ली है, जो करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। पहले दावा किया जा रहा था कि करण शो में पहले दिन से नजर आएंगे और अब कहा जा रहा है कि करण वाही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में आ सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि एक्टर ने भी अब शो में आने का हिंट दे दिया है, जिससे फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: मलयालम फिल्म में फंसे हुए थे Prithviraj Sukumaran, Daayra को करने की बड़ी वजह का किया खुलासा (EXCLUSIVE)
करण वाही ने दिया हिंट
करण वाही ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्टर ने कहा था कि अगर वह खतरों के खिलाड़ी 15 के फिनाले तक पहुंच गए, तो वह बिग बॉस 20 में जाएंगे। करण का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था और अब एक्टर ने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस तस्वीर के जरिए एक्टर ने शो में आने का हिंट दिया है। ये फोटो करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने हाथ में उनो का एक कार्ड पकड़ा हुआ है और वो कार्ड 'वाल्ड' का है। इस कार्ड को वह चेहरे के आगे लाकर कैमरे के सामने दिखा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ करण ने लिखा, 'उनो में मेरा फेवरेट कार्ड- वाइल्ड।' इसके साथ ही एक्टर ने हंसने के इमोजी लगाए हैं। इस पोस्ट के साथ ही माना जा रहा है कि करण ने बिग बॉस में आने का हिंट दिया है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20: दुश्मनी शुरू? लड़ाई में Qazi Touqeer को मारने बेड पर कूदे Aasif Khan, गुस्से में पार की हद
karan wahi (photo credit- instagram)
