बॉलीवुड

Luv Ranjan ने की Pehla Pyaar Doosri Baar की घोषणा, नए चेहरों संग मचाएंगे धमाल

लव रंजन ने अपनी नई फिल्म पहला प्यार दूसरी बार का ऐलान कर दिया है, जिसमें वो 6 नए चेहरों के साथ धमाल मचाते दिखाई देंगे। लव रंजन ने मूवी का पोस्टर जारी करके फैंस को सरप्राइज दे डाला है।

Image

Luv Ranjan ने की Pehla Pyaar Doosri Baar की घोषणा, नए चेहरों संग मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर-निर्माता लव रंजन ने अपने बैनर की नई फिल्म पहला प्यार दूसरी बार का ऐलान कर दिया है, जिसका नया पोस्टर इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म पहला प्यार दूसरी बार को अनुज सैनी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई मूवी है, जिसमें 6 नए कलाकार दिखाई देंगे। लव रंजन के बैनर की फिल्में अक्सर युवाओं की लाइफ पर होती हैं और पहला प्यार दूसरी बार भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ाती दिखाई देगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Daayra Movie Review: सही और गलत के बीच लाकर खड़ा कर देती हैं मेघना गुलजार, पर्दे पर छा गए करीना-पृथ्वीराज

अतरंगी अंदाज में मेकर्स ने दिखाए 6 नए चेहरे

बॉलीवुड फिल्म इंडस्टी को लम्बे समय से कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं मिला है। जो भी नए कलाकार आ रहे हैं, वो उस तरह से दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पा रहे हैं। लव रंजन ने अपने करियर की शुरुआत न्यूकमर्स के साथ की थी और एक बार फिर से वो ऐसा ही कुछ करने जा रहे हैं। फिल्म पहला प्यार दूसरी बार में 6 नए चेहरे दिखाई देंगे, जो आगे चलकर बॉलीवुड की तस्वीर बदलेंगे। अगर आप फिल्म का पहला पोस्टर भी देखें तो सारे के सारे कलाकार एक के ऊपर एक सिर रखे हुए हैं। फैंस को लव रंजन का ये अतरंगी आइडिया काफी पसंद आ रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Karan Wahi होंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट? एक्टर ने दिया हिंट, Ex उदिति सिंह से लेंगे पंगा?

लव रंजन ने अपने बैनर की अपकमिंग मूवी पहला प्यार दूसरी बार के बारे में बात करते हुए कहा है, "न्यूकमर्स को लॉन्च करना हमेशा से एक चुनौती रही है, लेकिन यह वो चैलेंज है जिसका मुझे सच में इंतजार रहता है। 15 साल पहले मुझे यह मौका प्यार का पंचनामा के साथ मिला था और जब पहला प्यार दूसरी बार के साथ कुछ ऐसा ही मौका मेरे सामने आया, तो मुझे पता था कि मैं इसे जाने नहीं देना चाहता। एक राइटर के तौर पर, छह नए चेहरों के लिए एक दुनिया बनाना और उन्हें उसके अंदर अपनी खुद की रिदम ढूंढते देखना मुझे अच्छा लगा। जब लोग अच्छा महसूस करते हैं, तो कहानी अपनी खुद की एनर्जी ढूंढ लेती है, और मैं दर्शकों द्वारा उनसे मिलने को लेकर उत्साहित हूं।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article