बॉलीवुड

Milap Zaveri ने किया 'बॉर्डर 2' का रिव्यू, बोले 'अहान ने अपने पिता सुनील शेट्टी को गर्व...'

Milap Zaveri Praise Ahan in Border 2: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर कमाल कर दिया है। इस मूवी को देखने के बाद अब डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने भी अहान शेट्टी की जमकर तारीफ करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है।

Milap Zaveri Praise Ahan in Border 2

Pic Credit: Instagram

Milap Zaveri Praise Ahan in Border 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सनी देओल की हालिया रिलीज हुई वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। गणतंत्र दिवस के वीक में रिलीज होने के बाद इस मूवी को एक बड़ा वीकेंड मिलने वाला है। साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित ड्रामा 'बॉर्डर' के इस सीक्वल को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स और दर्शकों की ओर से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद बेहतरीन डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने भी 'बॉर्डर 2' में अहान शेट्टी को देख जमकर तारीफ की है।

अहान शेट्टी को देख मिलाप जावेरी ने बांधे तारीफों के पुल

मिलाप जावेरी ने अहान शेट्टी की सीन का क्लिप वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उनके अभिनय की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी के लिए जोरदार तालियां।' सुनील शेट्टी को टैग करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'सर, उन्होंने आपको गर्व महसूस कराया है! जब उन्होंने ‘धरती मां शक्ति’ कहा, तो उन्हें देख मेरे रोंगटे खड़े हो गए! उन्हें और शक्ति मिले।' मिलाप जावेरी ने एक पोस्ट और साझा करते हुए 'बॉर्डर 2' को ब्लॉकबस्टर बताया।

अनुराग सिंह ने फिल्म 'बॉर्डर 2' का निर्देशन किया है, जो साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' में मौजूद सभी एक्टर्स की एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, मोना सिंह और अहान शेट्टी हैं। फिल्म में आन्या सिंह और मेधा राणा ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article