बॉलीवुड

राजकुमार संतोषी से शादी करना चाहती थीं मीनाक्षी शेषाद्रि, फिर क्यों नहीं बनी बात, एक्ट्रेस ने अब किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 17, 2022, 08:48 PM IST

मीनाक्षी शेषाद्रि लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करना चाहती हैं। एक्ट्रेस अमेरिका से भारत लौट आई हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया आखिर क्यों उनकी और डायरेक्टर राकुमार संतोषी की शादी नहीं हुई।

Image

Meenakshi Seshadri (Credit pic: instagram)

90 के दशक में दामिनी फिल्म से तहलका मचाने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) आज भी फैंस को याद है। एक्ट्रेस की गिनती उस दौर की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती थी। एक्ट्रेस ने उस समय में अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देओल तक के साथ काम किया था। एक्ट्रेस ने अपने करियर को पीक पर छोड़कर शादी करने का फैसला ले लिया। शादी के बाद मीनाक्षी अपने पति के साथ अमेरिका में सेटल हो गई थीं। वो वहां अपना घर- परिवार संभाल रही थी। लंबे समय बाद एक्ट्रेस भारत वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं।

मीनाक्षी ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बताया आखिर क्यों डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ उनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई, जबकि वो दोनों शादी करने वाले थे। दरअसल एक्ट्रेस से पूछा गया कि आप और राजकुमार संतोषी कुछ लोगों के साथ कोलकाता गए थे, जहां पर आप शादी करने वाले थे। फिर ऐसी क्या बात हो गई कि आपका रिश्ता खत्म हो गया? मीनाक्षी ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि जब ये बात सामने आई और उससे जो दिक्कत हुई तब यश चोपड़ा और अमजद खान ने दखल दिया।

एक्ट्रेस ने राजकुमार संतोषी संग अपनी शादी पर तोड़ी चुप्पी

उन्होंने दामिनी को दोबारा ट्रैक पर लाने का फैसला किया। मैंने और राजकुमार संतोष ने भी फैसला किया कि हम इन चीजों को अपने काम के बीच नहीं लाएंगे। जो भी पर्सनल बाते उस तरफ से या इस तरफ से हुई हम दोनों ने फैसला किया कि इसके बारे में किसी से कोई बातचीत नहीं होगी। मुझे लगता है कि ये फैसला बिल्कुल सही था। मैंने कहीं और शादी कर ली और सम्मानजनक जिंदगी जीने लगीं और वो भी जीवन में शादी करके आगे बढ़ गए।

मीनाक्षी ने साल 1995 में इन्वेस्टेमेंट बैंकर हरीशा मैसोर से शादी कर ली। दामिनी के बाद भी मीनाक्षी और राजकुमार संतोषी ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया। 24 साल बाद मीनाक्षी एक बार फिर पर्दे पर वापसी पर वापसी करना चाहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article