वायरल न्यूज़

VIDEO: बीच सड़क पर कार खड़ी कर सो गया शख्स, पुलिस ने पहुंचकर उड़ाई नींद, लिया हिरासत में

केरल के एट्टुमानूर-अथिराम्पुझा रोड पर बीच सड़क में कार खड़ी कर ड्राइवर सोता मिला। पुलिस पहुंची तो कार से शराब की बोतलें और सोडा मिला।

Image

सड़क के बीच कार खड़ी कर अंदर सोता ड्राइवर (Instagram/@hasleyoriginals)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपनी कार को बीच सड़क पर खड़ी कर अंदर सोते हुए नजर आ रहा है। शख्स की इस हरकत से राहगीरों को काफी परेशानी भी हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क के बीचों-बीच एक कार खड़ी है। कार को इस तरह बीच सड़क पर खड़ा देखकर वहां से गुजर रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है और ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कुछ लोग कार के पास आकर उसे नींद से जगाने का काम कर रहे हैं लेकिन यह शख्स है कि घोड़े बेचकर कार के अंदर सो रहा है।

सड़क पर कार रोककर सो गया ड्राइवर

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @hasleyoriginals के नाम से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में इस घटना को लेकर थोड़ी जानकारी भी दी गई है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह मामला केरल के एट्टुमानूर-अथिराम्पुझा रोड की है। सड़क के बीच खड़ी कार को देखकर शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद ड्राइवर के साथ कोई मेडिकल इमरजेंसी हुई होगी। लोगों को आशंका थी कि कहीं वह अचानक बीमार तो नहीं पड़ गया या किसी दूसरी परेशानी में तो नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पुलिस ने पहुंचकर लिया हिरासत में

मामले की जानकारी मिलने के बाद एट्टुमानूर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब कार के अंदर देखा तो उन्हें वहां शराब की बोतलें और सोडा मिला। इसके बाद मामला मेडिकल इमरजेंसी का नहीं, बल्कि एक अलग ही वजह से जुड़ा नजर आया। पुलिस ने ड्राइवर को कार समेत हिरासत में ले लिया। हालांकि, इस घटना से जुड़ी पूरी परिस्थितियों और ड्राइवर ने कार सड़क के बीच में क्यों खड़ी की, इसकी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है।

क्या है सबसे ज्यादा चिंता की बात

व्यस्त सड़क के बीच किसी कार का इस तरह खड़ा होना दूसरे वाहन चालकों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। खासकर रात या कम रोशनी में ऐसी कार किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। अगर कोई वाहन तेज गति से आ रहा हो और उसे सड़क के बीच खड़ी कार समय पर दिखाई न दे, तो टक्कर का खतरा काफी बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article