Malaika Arora Viral Video : मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। 48 की उम्र में एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। वो अक्सर योगा क्लास के बाहर स्पॉट होती हैं। हमेशा की तरह इस बार भी एक्ट्रेस योगा क्लास के बाहर दिखीं। उन्होंने येलो शॉट्स और येलो कलर का टैंक टॉप पहना था, लेकिन इस बार एक्ट्रेस के चेहरे पर हया की लाली दिखाई दी। उन्होंने पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया। बल्कि उन्हें देखने के बाद शर्माने लगी और जल्दी से अपनी क्लास की तरफ भागने लगीं। मलाइका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मलाइका के चेहरे पर दिखा ग्लो
मलाइका के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस के चेहरे पर शादी से पहले वाला ग्लो दिखाई दे रहे हैं। दरअसल मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। फोटो में एक्ट्रेस शर्माते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। मलाइका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, मैं हां कह दिया है। एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसके बाद से फैंस अंदाजा लगाने की एक्ट्रेस ने दोबारा शादी करने के लिए हां कह दी है। हालांकि आपको बता दें कि मलाइका का ये पोस्ट एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए थे।
क्या मलाइका ने अर्जुन को शादी के लिए कहा हां !
लंबे समय से मलाइका और अर्जुन एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाए। कपल अक्सर साथ में वेकेशन और लंच डेट पर स्पॉट होते हैं। वहीं, बात अर्जुन कपूर की करें तो उन्होंने साफ कह दिया है कि अभी शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। वो अभी अपने करियर पर फोक्स करना चाहते हैं। अर्जुन इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी है।
