बॉलीवुड

'An Action Hero' को हिट कराने के लिए Ayushmann Khurrana ने थामा इस सुपरस्टार का हाथ, जानिए नाम

Akshay Kumar Cameo in An Action Hero: 'अनेक' और 'डॉक्टर जी' जैसी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर अंडर परफॉर्मेंस देखने के बाद आयुष्मान खुराना ने नई फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को हिट कराने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का हाथ थामा है। दोनों को एक साथ बड़े परदे पर देखना काफी दिलचस्प होगा।

Image

Akshay and Ayusman Khurana

Akshay Kumar Cameo in An Action Hero: 14 अक्टूबर के आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि 'डॉक्टर जी' 100 करोड़ के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं। 'डॉक्टर जी' के बाद आयुष्मान खुराना अब नई फिल्म 'एन एक्शन हीरो' (An Action Hero) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म 2 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म को हिट कराने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से हाथ मिलाया है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार अनिरुद्ध अय्यर के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में अक्षय कुमार का एक धांसू कैमियो होगा। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया है कि फिल्म में बिना एक्शन की झलक देखे बिना ये कैसे फील होगा कि ये सच में एक एक्शन फिल्म है। शायद यही वजह है कि फिल्म में अक्षय कुमार के कैमियो को रखा गया है। फिल्म में अक्षय कुमार को धांसू एक्शन सीन परफॉर्म करते हुए देखा जाएगा। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा करने के लिए अक्षय कुमार कुछ ही घंटे लिए थे।

अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना को एक साथ बड़े परदे पर देखना दर्शकों के एक बड़ा सरप्राइज होगा। फैन्स फिल्म में अक्षय कुमार के कैमियो को देखने के लिए बेताब हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को हाल ही में फिल्म 'राम सेतु' में देखा गया था, जो अजय देवगन की 'थैंक गॉड' के साथ क्लैश हुई थी। अक्षय कुमार के पास इस समय 'सेल्फी', 'कैप्सूल गिल', 'ओह माय गॉड 2' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी कई फिल्में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article