Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड के कुछ सबसे लोकप्रिय कपल में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच उम्र के अंतर को देखते हुए मलाइका और अर्जुन की जोड़ी अक्सर चर्चा में रहती है। अब मलाइका ने हाल में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मलाइका की इंस्टाग्राम पोस्ट अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बीते लम्बे समय से फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
मलाइका ने अर्जुन को शादी के लिए कहा हां?
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा खान ने एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह शर्माते हुए स्माइल कर रही हैं। वहीं पोस्ट के कैप्शन में मलाइका ने लिखा, ‘और मैंने हां कर दिया’। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या मलाइका ने अर्जुन को शादी के लिए हां कर दिया है। मलाइका ने अर्जुन से शादी को लेकर फिलहाल साफ-साफ तो कुछ नहीं कहा है। हालांकि हाल के दिनों में दोनों अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों प्रेमी जोड़े अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
पहले टूट गई थी मलाइका की शादी
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने साल 1998 में शादी की थी। शादी के 18 साल बाद मलाइका और अरबाज ने साल 2017 में तलाक लेने का फैसला किया था। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान भी है। हालांकि तलाक के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। मलाइका, अर्जुन को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज भी अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।
