Kriti Sanon Vaping Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं इससे जुड़ी कुछ तस्वीरों ने भी कृति के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कृति सेनन इस समय अपनी बहन नूपुर सेनन, रूमर्ड बायफ्रेंड कबीर बाहिया, स्टेबिन बेन और कुछ दोस्तों के साथ ग्रीस में हैं। उन्होंने वहां 27 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इस ट्रिप की कुछ फोटोज को शेयर किया है, जिसमें वह काफी इंजॉय करती दिख रही हैं।
अब, हाल ही में इंटरनेट कृति सैनन का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें रूमर्ड बायफ्रेंड के साथ वेपिंग करती दिख रही हैं। दूसरी ओर उनकी मां गीता सैनन का एक पुराना ट्वीट भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि उनकी बेटी धूम्रपान नहीं करती है।
कृति सेनन की तस्वीरों का एक नया सेट ऑनलाइन सामने आया। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपने कबीर बहिया और बाकी दोस्तों के साथ रेस्तरां में बैठे हुए देखा गया और वे अपने खाने का आनंद ले रहे थे। इस बीच, इंटरनेट पर इस बात की ओर तेजी से इशारा किया जा रहा है कि जब एक्ट्रेस बहिया के साथ बातचीत करते हुए वेप कर रही हैं। दूर से क्लिक की गई तस्वीरों में कृति ने सफेद और नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई दिख रही हैं। हालांकि यह फोटोज काफी धुंधली हैं और कोई भी दावा पुष्टि के साथ नहीं किया जा सकता है।
