बॉलीवुड

हीरोइन के बाद डायरेक्टर बनने जा रही है Katrina Kaif!! बर्फीले पहाड़ों के बीच करती दिखी खतरनाक स्टंट

Katrina Kaif first Directed Movie Video: कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बर्फीले पहाड़ों के बीच बाइक पर स्टंट करती दिखाई दे रही है। दुश्मन के वार से बचते हुए कैटरीना कैफ फाइटर मोड में नजर आ रही है।

Image

Katrina Kaif first Directed Movie Video Viral

Katrina Kaif first Directed Movie Video: अभिनेत्री कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) लंबे समय से पर्दे से दूर है, अपनी फिल्मों से फैंस को एंटरटेन करने वाली एक्ट्रेस ने काफी समय से काम से ब्रेक ले रखा है। हालांकि अब उनके फैंस को ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जल्द ही एक्ट्रेस नया प्रोजेक्ट लेकर आ रही है। उनके इस प्रोजेक्ट की झलक ने फैंस को दीवाना कर दिया है, खास बात ये है कि अभिनेत्री इस फिल्म से अपना डायरेक्शनल डेब्यू कर रही है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बर्फीले पहाड़ों के बीच बाइक पर स्टंट करती दिखाई दे रही है। दुश्मन के वार से बचते हुए कैटरीना कैफ फाइटर मोड में नजर आ रही है। वीडियो की शुरुआत में दिखाया जाता है' डायरेक्टेड बाय कैटरीना कैफ' जिसे देखकर लग रहा है कि ये कोई नई फिल्म है जिसे कैटरीना कैफ डायरेक्ट कर रही है। वीडियो पर लिखा है कमिंग सून, कैटरीना कैफ का ये वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है। कॉमेंट में लोग कह रहे हैं गजब के वीएफएक्स लिए गए हैं।

हालांकि वीडियो पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फैंस का मानना है कि ये कोई विज्ञापन वीडियो है, कैटरीना कैफ किसी ब्रांड के लिए शूट कर रही है। वहीं एक्स हैंडल पर लोग कह रहे हैं कि ये शोमी ( Xiaomi) के लिए शूट किया जा रहा है। कैटरीना विज्ञापन में डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रही होगी। इस बात में कितना सच है और कितना झूठ ये तो खुद कैटरीना कैफ की टीम ही बता सकती है। अगर ये कोई फिल्म है तो इसके लिए फैंस बहुत बेताब हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article