Kartik Aaryan and Karan Johar Next: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक की इस मूवी में अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। कार्तिक और अनन्या की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि कार्तिक और करण जौहर ने अगली फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। इस बीच मूवी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। कार्तिक और करण की अपकमिंग फिल्म के डायरेक्टर के बारे में खुलासा हो गया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
कार्तिक-करण को मिला इस डायरेक्टर का साथ
पिछले हफ्ते खबर आई थी कि करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को तीसरी बार साइन कर लिया है। इस बीच बॉलीवुड हंगामा की नई रिपोर्ट सामने आई है, जिससे पता चल गया है कि फिल्म को कौन डायरेक्ट कर रहा है। नई जानकारी के मुताबिक फिल्म को संदीप मोदी डायरेक्ट करने वाले हैं। पहले संदीप, कार्तिक और करण एक वॉर फिल्म बनाने वाले थे, जिसका अनाउंसमेंट 2023 में कार्तिक के बर्थडे पर हुआ था। वो फिल्म 15 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से वो प्रोजेक्ट रुक गया।इस साल की शुरुआत में संदीप मोदी ने कार्तिक और करण को एक नई मनोरंजक कहानी सुनाई। दोनों को स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि तुरंत हां कर दिया।
कार्तिक आर्यन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तबाही
रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर और कार्तिक आर्यन की फिल्म कोई वॉर ड्रामा नहीं है, बल्कि एकदम नई कहानी है जिसमें भरपूर एक्शन होगा और कार्तिक को बिल्कुल नए अवतार में दिखाया जाएगा। ये फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कार्तिक की बाकी दो फिल्मों तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी और नागजिला से भी अलग होगी। कार्तिक की इस फिल्म के लिए भी लोग एक्साइटेड हो गए हैं। कार्तिक की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक कार्तिक आर्यन की फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 90 करोड़ रुपये में बिके हैं। अब इस मूवी को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करना होगा। फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया गया है।
