बॉलीवुड

करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता संजय कपूर की वसीयत को बताया जाली-मनगढ़ंत, Delhi HC ने मांगा प्रिया कपूर से जवाब

संजय कपूर की अचानक हुई मृत्यु के बाद से ही उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता संजय कपूर की वसीयत को जाली और मनगढ़ंत बताया है, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रिया कपूर से इस मामले में जवाब मांगा है।

Image

Image Source: Karishma/Priya

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की अचानक मृत्यु के बाद से ही उनकी प्रॉपर्टी पर चल रहा विवाद दुनिया के सामने है। ये मामला इस कदर बढ़ चुका है कि अब इसकी सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में हो रही है। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर सुनवाई की है। इस याचिका में करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित वसीयत को जाली बताया है और ये दावा किया है कि उनके पिता ने ऐसी कोई वसीयत नहीं बनाई थी, जो दिखायी जा रही है। मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर से जवाब मांगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि प्रिया कपूर को अपना जवाब तीन सप्ताह के अंदर देना होगा और मामले में अगली सुनवाई 16 दिसम्बर को होगी।

30,000 करोड़ की सम्पत्ति को लेकर मचा है बवाल

कुछ वक्त पहले संजय कपूर की पोलो खेलते समय अचानक मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद एक वसीयत प्रकाश में आई थी। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने इस वसीयत को झूठा बताया है और कोर्ट में मामला दायर किया है। संजय कपूर अपने पीछे 30,000 करोड़ की सम्पत्ति छोड़ गए हैं। करिश्मा कपूर के बच्चों ने दावा किया है कि वसीयत पर जो साइन हैं, वो जाली हैं जिन्हें प्रिया कपूर ने क्रिएट किए हैं।

करिश्मा कपूर-संजय कपूर का हो चुका था तलाक

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर के साथ शादी की थी, जिसके बाद दोनों के दो बच्चे हुए। करिश्मा-संजय की शादी शुरुआत से ही विवादों में फंसी रही और दोनों के बीच सालों तक अनबन चलती रही। इसके बाद दोनों ने साल 2016 में अलग होने का फैसला लिया और तलाक ले लिया। तलाक के बाद से ही करिश्मा कपूर बच्चों के साथ रह रही हैं और उनका ख्याल रख रही हैं। करिश्मा के बच्चे अपने पिता के घर जाते रहते थे, जिसकी गवाही इंस्टाग्राम की तस्वीरें देती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article