बॉलीवुड

Dhadak 2: मरने और लड़ने में से एक को चुनना...... जारी हुई धड़क 2 की रिलीज डेट, सिद्धांत के कलेजे से चिपकी नजर आई तृप्ति डिमरी

Dhadak 2 Poster: अपने प्यार को दुनिया वालों की बुरी नजर से बचाने के लिए लौट आई है आशिकों की जोड़ी। तृप्ति डिमरी को कलेजे से लगाए हुए सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म का ये पोस्टर एकदम धांसू है। पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटा है।

Image

Dhadak 2 Poster

Dhadak 2 Poster: सिद्धांत चतुर्वेदी( Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) की मोस्ट अवेटेड मूवी धड़क 2( Dhadak 2) की रिलीज डेट से पर्दा हट गया है। फिल्म निर्माता करण जौहर( Karan Johar) ने धड़क 2 के 2 पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को फिल्म रिलीज की जानकारी दी है। इन पोस्टर्स में सिद्धांत और तृप्ति डिमरी का अलग ही रूप नजर आ रहा है। पोस्टर पर फैंस भी तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज हो रही है धड़क 2 ।

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी( Tripti डिमर) पहली बार एक साथ धड़क 2 में नजर आने वाले हैं। इस जोड़ी ने पहले ही चर्चा बटौर रखी थी अब फिल्म की रिलीज डेट आते ही फैंस की बेताबी और बढ़ गई। आज फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धड़क 2 की रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है। निर्माता ने बताया है कि फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है।

धड़क 2( Dhadak 2) के पोस्टर पर नजर डाले तो यहाँ दो पोस्टर शेयर किए गए हैं। एक पोस्टर में फिल्म के हीरो का चेहरा नजर आ रहा है और दूसरे पोस्टर में फिल्म की हीरोइन का चेहरा दिखाई दे रहा है। पोस्टर पर एक खास नोट भी लिखा है जिसपर हर किसी का ध्यान जा रहा है। पोस्टर पर लिखा है " जब मरने और लड़ने में से किसी एक को चुनना हो तो...लड़ना" फिल्म को सजिया इकबाल डायरेक्ट कर रहे हैं। इसे करण जौहर के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म 2018 में आई जान्हवी कपूर-ईशान खट्टर की धड़क का दूसरा पार्ट है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article