बॉलीवुड

Karan Deol-Drisha Acharya wedding: सनी पाजी ने लगाई अनोखी मेंहदी, बेटे करण देओल पर चढ़ा हल्दी का रंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 16, 2023, 07:57 AM IST

Karan Deol and Drisha Acharya wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी रचाने वाले हैं। उनकी शादी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। वायरल वीडियो में सनी पाजी जमकर डांस करते दिख रहे हैं, वही करण देओल भी हल्दी के गेटअप में दिखे हैं।

Image

Karan Deol and Drisha Acharya Wedding

Karan Deol and Drisha Acharya wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol Wedding) की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फिल्म पूरी फैमिली करण के प्री वेडिंग रिचुअल मनाने में लगी हुई है, जिसके मजेदार वीडियो और फोटोज भी लगातार सामने आ रहे हैं। करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी रचाने वाले हैं। करण और दृशा की प्री वेडिंग सेरेमनी तो शुरू भी हो गई हैं। पूरा देओल परिवार इन फंक्शन में एक साथ नजर आ रहा है। काफी समय बाद देओल परिवार में शादी का माहौल है।

अब प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के कई इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो नजर आया है। जिसमें करण हल्दी का रंग चढ़ने के बाद पीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

जमकर नाचे सनी देओल

सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी काफी धूमधाम से हो रही है। करण के प्री-वेडिंग सेरेमनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं। एक वायरल वीडियो में सनी पाजी जमकर डांस करते दिख रहे हैं। सनी के इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्हें अपने बेटे की शादी की जमकर खुशी है। इसके साथ ही एक वी़डियो में करण देओल शादी वाले घर से बाहर एक गाड़ी में निकलते नजर आ रहे हें, उन्होंने पीले रंग का एक कुर्ता भी डाला हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस करण और दृशा को शादी की बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि धर्मेंद्र, पोते करण के प्री-वेडिंग रिचुअल में शामिल नहीं हुए हैं, वह सीधा शादी में ही नजर आएंगे। उन्होंने कहा था कि उनकी मौजूदगी में बच्चों को शर्म आएगी और वह सही से सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article