बॉलीवुड

Karan Deol-Drisha Acharya ने प्री-वेडिंग सेरेमनी में एक साथ काटा केट, इनसाइड VIDEO हुआ वायरल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 14, 2023, 08:43 AM IST

Karan Deol and Drisha Acharya Pre Wedding Ceremony: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी रचाने वाले हैं। करण और दृशा की प्री वेडिंग सेरेमनी के कई इनसाइड वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Karan Deol and Drisha Acharya wedding

Karan Deol and Drisha Acharya Pre Wedding Ceremony: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी रचाने वाले हैं। करण और दृशा की प्री वेडिंग सेरेमनी तो शुरू भी हो गई हैं। पूरा देओल परिवार इन फंक्शन में एक साथ नजर आ रहा है। काफी समय बाद देओल परिवार में शादी का माहौल है। धर्मेंद्र से लेकर सनी देओल तक करण की शादी में सभी घरवाले काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के कई इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो नजर आया है। जिसमें करण और दृशा एक साथ केक कट करते नजर आ रहे हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

प्री-वेडिंग सेरेमनी का इनसाइड वीडियो

सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी काफी धूमधाम से हो रही है। करण के प्री-वेडिंग सेरेमनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं। एक वायरल वीडियो में धर्मेंद्र और सनी पाजी एक साथ नाचते नजर आ रहे हैं। बेटे की शादी में सनी पाजी काफी खुश लग रहे हैं। इसके साथ ही एक और वीडियो में करण और दृशा एक साथ केक कट कर रहे हैं। उनके आस-पास मेहमानों की भीड़ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस करण और दृशा को शादी की बधाई दे रहे हैं।

ये मेहमान होंगे शादी में शामिल

दृशा आचार्य मशहूर डायरेक्टर बिमल रॉय की परपोती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करण देओल की शादी में कई बॉलीवुड हस्तियों नजर आने वाली हैं। इनमें जैकी श्रॉफ से लेकर अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों और अमृता सिंह जैसे कई बड़े सितारों के नाम सामने आए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article