बॉलीवुड

"बाबाजी... मेरी जवानी के बारे में सपने...", Kangana Ranaut ने निकाल दी Baba Ramdev की हवा

बाबा रामदेव ने बीते दिन कंगना रनौत के उस कमेंट पर टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने नई जनरेशन को गटर कहा था। कंगना रनौत ने अब बाबा रामदेव को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

Image

"बाबाजी... मेरी जवानी के बारे में सपने...", Kangana Ranaut ने निकाल दी Baba Ramdev की हवा

भारतीय योग गुरु बाबा रामदेव ने बीते दिन अदाकारा कंगना रनौत पर जुबानी हमला बोला था। बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के उस बयान की आलोचना की थी, जिसमें उन्होंने नई जनरेशन के बच्चों को गटर जनरेशन कहकर पुकारा था। ऐसा लग रहा है कि बाबा रामदेव का बयान कंगना रनौत को पसंद नहीं आया है और उन्होंने योग गुरु पर जवाबी हमला बोल दिया है। कंगना रनौत ने कहा है कि बाबा रामदेव को उनको बेडरूम में घुसने की जरूरत नहीं है और ना ही उन्हें अदाकारा की जवानी के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Kala Hiran विवाद में सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अमित जानी, पुराने फैसले को दी चुनौती

Kangana Ranaut ने मारा Baba Ramdev को ताना, निकाल दी हवा

अदाकारा कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है, "बाबा जी मेरी जवानी या बेडरूम के सपने देखने की जरूरत नहीं है। कोई भी गॉसिप और रूमर्स सुनकर कुछ भी सोच सकता है लेकिन कम से कम मुझे सुप्रीम कोर्ट से फटकार तो नहीं लगी क्योंकि मैंने गलत दवाइयां बेच डालीं। कुछ गॉसिप्स सिर्फ दिमागी खुरपेंच होती हैं उन्हें सच ना माना करे। तुमसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर क्योंकि मुझ पर धोखाधड़ी का आरोप नहीं लगा है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Sunita Ahuja ने तलाक केस लिया वापस, नहीं होगा Govinda का तलाक

Baba Ramdev ने क्या कहा था?

अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि बाबा रामदेव ने ऐसा क्या कहा था कि उन्हें लेने के देने पड़ गए हैं तो बता दें कि बाबा जी ने बोला था कि किसी को भी यूं जेन जी के लिए गटर नहीं बोलना चाहिए। अगर कोई ऐसा बोलता है तो ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। बाबा रामदेव ने ये भी कहा था कि कंगना ने जो बयानबाजी की है, उस पर पार्टी के लोगों को संज्ञान भी लेना चाहिए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article