बॉलीवुड

Sunita Ahuja ने तलाक केस लिया वापस, नहीं होगा Govinda का तलाक

सुनीता आहूजा और गोविंदा को लेकर ये बातें बहुत दिनों से हो रही थीं कि ये दोनों तलाक ले सकते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, सुनीता आहूजा ने अपना तलाक केस वापस ले लिया है।

Image

Sunita Ahuja ने तलाक केस लिया वापस, नहीं होगा Govinda का तलाक

बॉलीवुड कलाकार गोविंदा की पर्सनल लाइफ काफी लम्बे समय से चर्चा में थी। ऐसा सुनने में आ रहा था कि गोविंदा और सुनीता आहूजा तलाक लेंगे क्योंकि दोनों के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। इन खबरों से सुनीता आहूजा और गोविंदा के फैंस को भारी दुख होता था लेकिन ताजा रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अब बॉलीवुड का ये कपल अलग नहीं होगा क्योंकि दोनों ने तलाक ना लेने का फैसला लिया है। इंडियन एक्सप्रेस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता आहूजा ने अपना तलाक का केस वापस ले लिया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Samay Raina के लिए Kapil Sharma ने दिया Sunil Pal को धोखा? कॉमेडियन ने खोल डाली पोल

Sunita Ahuja ने वापस लिया Govinda के खिलाफ तलाक केस

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इंडियन एक्सप्रेस को ये जानकारी दी है कि सुनीता आहूजा ने आखिरकार अपना केस वापस ले लिया है। शशि सिन्हा के अनुसार, "सुनीता जी ने अपना तलाक का केस वापस ले लिया है। अब वो गोविंदा से अलग नहीं होने वाली हैं। सुनीता जी ने उस वक्त जो किया था, उन्हें वही सही लगा था लेकिन अब वो अपना फैसला बदल रही हैं। ये खुशखबरी है। गोविंदा जी और बच्चे भी इस फैसले से खुश हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि भगवान सबको दिमाग दे और आगे वो ना हो, जो हुआ है। जो बीत चुका है, वो पास्ट है और अभी आगे पूरी जिंदगी पड़ी है।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Mahakali: शुक्राचार्य के अवतार में दिखे Akshaye Khanna, 24 अगस्त को करेंगे सरप्राइज

बताते चलें कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कुछ देर पहले ही मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुई थीं। उन्हें फैमिली कोर्ट के बाहर देखकर हर कोई हैरान रह गया था कि आखिरकार, वो वहां क्या कर रही हैं। शशि सिन्हा के बयान के बाद अब साफ हो चुका है कि वो वहां पर क्या करने के लिए गई थीं। जब सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट के बाहर थीं तब उनके साथ बेटे हर्षवर्धन आहूजा भी थे। दोनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की और सीधा जाकर कार में बैठ गए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article