बॉलीवुड

Kala Hiran विवाद में सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अमित जानी, पुराने फैसले को दी चुनौती

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 19, 2026, 06:41 PM IST

Salman Khan Vs Kala Hiran Movie: फिल्म काला हिरण विवाद में अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।

Image

फिल्म काला हिरण को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: AI)

Salman Khan Vs Kala Hiran Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में है। सलमान खान से जुड़ी फिल्म काला हिरण (Kala Hiran) विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के प्रचार को लेकर शुरू हुआ ये मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गया है। फिल्म के निर्माता अमित जानी (Amit Jani) ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ एक नया कदम उठाया है, जिसमें फिल्म के टीजर और उससे जुड़े प्रचार सामग्री को हटाने का निर्देश दिया गया था। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

सलमान खान और फिल्म काला हिरण के मेकर्स का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 27 जुलाई को सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म के टीजर और उससे जुड़े प्रचार को हटाने का निर्देश दिया था। अदालत ने निर्माताओं को सोशल मीडिया, ओटीटी प्लेटफॉर्म, टीवी और प्रिंट मीडिया समेत अलग-अलग जगहों से प्रचार सामग्री हटाने को कहा था। इसके बाद अब फिल्म के अमित जानी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गए है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अमित जानी ने हाईकोर्ट के 27 जुलाई के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने विवादित सामग्री को तुरंत हटाने के आदेश से राहत की मांग की है।

क्या है विवाद?

फिल्म का पूरा नाम ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ (Kala Hiran: The Battle For Legacy) है। ये फिल्म 1998 के काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें सलमान खान का नाम सामने आया था। हालांकि, फिल्म के निर्माता लगातार यह कहते रहे हैं कि इसका सलमान खान से कोई लेना देना नहीं है। सलमान खान ने आरोप लगाया था कि फिल्म के प्रचार में उनकी पहचान और उनके खास अंदाज का इस्तेमाल किया गया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article