बॉलीवुड

ओशिवारा फायरिंग केस में कमाल आर खान को मिली जमानत, 24 जनवरी को हुई थी गिरफ्तारी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 30, 2026, 06:41 PM IST

Kamaal R Khan Firing Case: एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) के ओशिवारा फायरिंग मामले में एक नई खबर सामने आई है। कमाल आर खान को अब कोर्ट से जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि एक्टर की 24 जनवरी को गिरफ्तारी हुई थी।

Image

Image Source: Kamaal R Khan Instagram

Kamaal R Khan Firing Case: बॉलीवुड के फेमस एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी रहते हैं। कमाल आर खान के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसकी वजह से एक्टर को कई बार परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। अभी हाल ही में कमाल आर खान को लेकर खबर सामने आई थी कि उन्होंने मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक रिहायशी इमारत पर गोली चला दी थी। इस घटना के बाद एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से इस मामले को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब कमाल आर खान के केस में नई खबर सामने आई है।

कमाल आर खान को मिली जमानत

एक्टर कमाल आर खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कमाल आर खान का एक केस है जिसकी मुंबई की अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्टर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद से कमाल आर खान के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे थे। अब ओशिवारा फायरिंग मामले में नए नया अपडेट आया है। एक्टर को आज यानी 30 जनवरी को जमानत मिल गई है। जिसके बाद कमाल आर खान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये घटना 18 जनवरी को हुई थी। इसके बाद पुलिस ने केआरके को हिरासत में लिया था। इस मामले में बांद्रा कोर्ट ने कमाल आर खान को पहले 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा था।

विवादों में रहते हैं कमाल आर खान

एक्टर कमाल आर खान का नाम अक्सर विवादों में रहता है। कमाल आर खान को अपने ट्वीट की वजह से कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट मामले में मुंबई पुलिस ने एक्टर को एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया था। कमाल आर खान के मामले को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article