बॉलीवुड

'कच्चा बादाम' फेम Anjali Arora बनीं 'मां सीता', फिल्म का टीजर देख भड़के लोग बोले- 'FIR दर्ज होनी चाहिए'

Anjali Arora Trolled For Ma Sita Role: अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड में उतर रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म रामायण पर आधारित हैं और फिल्म में माता सीता के रोल में हैं। अंजलि इस वजह से ट्रोल हो रही हैं।

Image

anjali arora (photo credit- instagram)

Anjali Arora Trolled For Ma Sita Role: कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) एक बार फिर चर्चा में हैं। अंजलि अरोड़ा म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शोज करने के बाद अपनी नई जर्नी शुरू करने जा रही हैं। अंजलि बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, लेकिन उनकी पहली फिल्म ही विवादों में आ गई है। अंजलि अरोड़ा की पहली फिल्म का नाम 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' (Mahakavya Shri Ramayan Katha) है और इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा माता सीता का रोल निभा रही हैं। अंजलि को माता सीता का किरदार देख लोग पहले ही भड़के हुए हैं और अब फिल्म का टीजर आ गया है, जिस वजह से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। The Traitors 2: करोड़ों की मालकिन Mallika Sherawat ने पहनी नकली ब्रांड की ड्रेस, शालिनी पासी ने उड़ाया मजाक

    अंजलि अरोड़ा हुईं ट्रोल

    हाल ही में महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की के मेकर्स ने फिल्म का टीजर और पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें अंजलि माता सीता के रोल में दिखाई दे रही हैं। अंजलि को इस रोल में देखकर लोग खुश नहीं हुए हैं और हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, 'हे भगवान, घोर कलयुग। यह अंजलि अरोड़ा रामायण में सीता जी का रोल निभा रही है। क्या यह कलयुग नहीं तो और क्या है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कहा माता सीता जी और कहां बादाम वाली लड़की अंजलि अरोड़ा। मैं अंजली को माता सीता के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'किस आधार पर इस टिकटॉकर को मां सीता का रोल दिया गया है? इस फिल्म से जुड़े लोगों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।' इसके अलावा भी कई तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में Rajat Bedi की एंट्री हुई पक्की, जोड़ी में इस एक्ट्रेस संग करेंगी एंट्री?

      कब रिलीज होगी फिल्म

      बता दें कि अंजलि अरोड़ा की ये फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी और इस फिल्म में भगवान राम का किरदार देव शर्मा निभा रहे हैं। देव पहले यारियां, हीरोपंति जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। ये फिल्म अभिषेक सिंह ने डायरेक्ट की है। इस फिल्म से पहले रणबीर कपूर की रामायण भी आ रही है। ऐसे में रामायण से जुड़ी फिल्म के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब देखना होगा कि फैंस अंजलि की फिल्म को कितना प्यार देते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article