बॉलीवुड

जापान में बर्फबारी के बीच शूटिंग करते नजर आए Junaid - Sai , रोमांटिक सीन शूट करते हुए स्पॉट

Sai Pallavi- Junaid Khan Shooting Together : हाल ही में जुनैद खान( Junaid Khan) साई पल्लवी( Sai Pallavi) के साथ जापान में शूटिंग करते हुए स्पॉट हुए। फिल्म को लेकर बढ़ती प्रत्याशा के बीच, फिल्म के सेट से एक तस्वीर लीक हो गई है जिसमें टीम को जापान के साप्पोरो में स्नो फेस्टिवल में शूटिंग करते हुए दिखाया गया है।

Image

Sai Pallavi- Junaid Khan Shooting Together

Sai Pallavi- Junaid Khan Shooting Together : बॉलीवुड स्टारकिड इन दिनों अपने डेब्यू के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। फैंस भी उनकी आगामी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। सबसे ज्यादा लोग आमिर खान( Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान( Junaid Khan) की अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। उनकी पहली फिल्म , जिसका नाम महाराज है, 2024 में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी के साथ स्टारकिड अपनी एक और फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। जुनैद खान की हाल ही में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी(Sai Pallavi) के साथ शूट करते नजर आए ।

हाल ही में जुनैद खान( Junaid Khan) साई पल्लवी( Sai Pallavi) के साथ जापान में शूटिंग करते हुए स्पॉट हुए। फिल्म को लेकर बढ़ती प्रत्याशा के बीच, फिल्म के सेट से एक तस्वीर लीक हो गई है जिसमें टीम को जापान के साप्पोरो में स्नो फेस्टिवल में शूटिंग करते हुए दिखाया गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित जुनैद खान की अगली अनाम फिल्म के सेट से ये तस्वीरें लीक हो गई हैं, जहां टीम को साप्पोरो स्नो फेस्टिवल में शूटिंग करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में धुंधले दृश्य के माध्यम से जो देखा जा सकता है, फिल्म में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

यह पहली बार है कि साप्पोरो को बड़े पर्दे पर इतने आकर्षक तरीके से फिल्माया गया है और फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म को शूटिंग जारी है, स्टार पहली बार एक साथ काम करते नजर आएंगे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article