बॉलीवुड

Yami Gautam संग हिमाचल प्रदेश शिफ्ट होंगे आदित्य धर? फिल्ममेकर की टीम ने बताया सच

फिल्ममेकर आदित्य धर और यामी गौतम इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि दोनों हिमाचल शिफ्ट होने वाले हैं। इस बीच फिल्ममेकर की टीम ने इन खबरों को गलत बताया है।

Image

यामी गौतम संग हिमाचल प्रदेश शिफ्ट होंगे आदित्य धर? (pic credit-instagram)

फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद आदित्य धर (Aditya Dhar) और यामी गौतम (Yami Gautam) लगातार सुर्खियों में हैं। अब दोनों के हिमाचल प्रदेश में स्थायी तौर पर बसने की खबर ने भी जोर पकड़ा है। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच आदित्य धर की टीम ने साफ कर दिया है कि कपल के हिमाचल शिफ्ट होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Yami Gautam ने पति आदित्य धर संग छोड़ा मुंबई, हिमाचल प्रदेश में यहां बसाया नया घर, जानें वजह)

आदित्य धर की टीम ने बताया सच

SCREEN से बातचीत में आदित्य धर की टीम ने इन खबरों को गलत बताया है। टीम के कहा, 'नहीं। यह खबर कौन चला रहा है?' हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें ये दावा किया गया था कि आदित्य धर और यामी गौतम हिमाचल प्रदेश को अपना स्थायी ठिकाना बनाने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में इसकी वजह यामी का हिमाचल से जुड़ाव और उनका वहां का होना बताया गया था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि यामी ने गोहर में 25 एकड़ जमीन के साथ करीब 100 साल पुराना एक हेरिटेज घर खरीदा है। हालांकि, अब आदित्य धर की टीम ने इन सभी दावों को साफ तौर पर गलत बताया है। आदित्य धर इन दिनों अपनी हालिया फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। दोनों फिल्में करीब तीन महीने के अंतर पर रिलीज हुईं और मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं।

बताते चलें कि हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में आदित्य और यामी को ‘आर्टिकल 370’ के लिए सम्मान मिला। यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि आदित्य धर को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। यामी गौतम और आदित्य धर ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम जल्द ही फिल्म नई नवेली में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। ये फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article