Sonakshi Sinha's Pregnancy Rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून, 2024 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से रजिस्टर्ड मैरिज की। उसी दिन शाम को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। शादी के कुछ दिनों से लेकर अब तक सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें कई बार उड़ चुकी हैं। अब ऐसे में एक बार फिर लोगों को लग रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं। तो चलिए जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने का क्या कारण है?
प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा!
सलमान खान के दबंग टूर से बाहर होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ने लगी थीं। हाल ही में घोषणा की गई थी कि वह सलमान खान के दबंग टूर का हिस्सा होंगी लेकिन अब यह पुष्टि हो गई है कि इस टूर में शामिल नहीं होंगी। आखिरी समय में सोनाक्षी सिन्हा के इस तरह से बाहर होने से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। ऑर्गनाइजर द्वारा साझा किए गए एक नए पोस्टर में सलमान खान, तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडीज, मनीष पॉल, प्रभु देवा, सुनील ग्रोवर और स्टेबिन बेन नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब हैं।
रेडिट पर उड़ रही हैं अफवाहें
रेडिट का मानना है कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने लगता है कि प्रेग्नेंट होने की वजह से ही सोनाक्षी सिन्हा ने टूर का हिस्सा ना बनने का फैसला किया है। एक यूजर ने लिखा, 'शायद इसलिए कि वह गर्भवती हो सकती हैं?' इस पर एक ने जवाब देते हुए कहा, 'वो प्रेग्नेंट हैं। रणवीर के पूरे पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपने पेट पर तकिया रखा था।'
इस प्लेटफॉर्म पर लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में एक दिवाली पार्टी के दौरान भी सोनाक्षी सिन्हा को ट्रेडिशनल ड्रेस और उनके पोज देखने के बाद एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगाई थीं। बताते चलें सोनाक्षी सिन्हा ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
