शाहरुख खान स्टारर किंग साल 2026 की बहुप्रतीक्षित मूवी है, जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही किंग के साथ सुहाना खान अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म किंग में शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। बीते दिनों इंटरनेट पर ऐसी खबरें वायरल हुईं कि राघव जुयाल फिल्म किंग में यंग शाहरुख खान के रूप में दिखाई देंगे। राघव जुयाल ने इस वायरल खबर पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है और लोगों को सच बताया है।
Times Now NavBharat पर ये Entertainment News खबर भी पढ़ें: Heer Ranjha से बाहर हुईं Sara Arjun!! सितम्बर से शूटिंग शुरू करेंगे Rohit Saraf
King में यंग Shah Rukh Khan दिखाई नहीं देंगे Raghav Juyal
डांसर और एक्टर राघव जुयाल बीते दिनों अपनी फिल्म भाई तेरा स्टार है के प्रमोशन्स में बिजी थे, जिसके दौरान उनसे इस बारे में सवाल किया गया। राघव जुयाल ने बड़े ही मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया और कहा कि ये खबर बिल्कुल गलत है। राघव जुयाल ने बताया, "जी बिल्कुल... सरासर झूठ बोल रहे हैं। क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये बहुत ही अलग मूवी है और इसका प्लॉट काफी यूनीक है। वो जब आप लोग फिल्म देखेंगे तो आपको उसका इल्म होगा कि क्या बन रहा है।"
Times Now NavBharat पर ये Entertainment News खबर भी पढ़ें: Ramayana Trailer: "हमारे हनुमान कहां हैं...", Sunny Deol के फैंस हुए निराश
अगर राघव जुयाल की हालिया रिलीज भाई तेरा स्टार है की बात करें तो इसे बहुत अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं। राघव ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड से लोगों के बीच में अलग पहचान बनाई थी और कई दर्शक उनके फैन बन गए थे। भाई तेरा स्टार है ने उन सभी फैंस को निराश किया है। फैंस का मानना है कि राघव को जल्दबाजी में फिल्में साइन नहीं करनी चाहिए। उन्हें कैरेक्टर्स पर ध्यान देना चाहिए और वो करना चाहिए, जिसके लिए उन्हें पसंद किया जा रहा है।
