बॉलीवुड

Stars React on Ceasefire: युद्ध विराम पर रवीना टंडन ने दी दुश्मनों को चेतावनी, करीना कपूर ने कहा 'जय हिन्द'

Bollywood Stars React on Ceasefire: जैसे ही युद्ध विराम की खबर का पता चला वैसे ही अभिनेत्री रवीना टंडन ( Raveena Tandon) ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। उनके साथ-साथ बॉलीवुड के अन्य स्टार्स भी इस फैसले पर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए दिखाते हैं बॉलीवुड के इन स्टार्स ने क्या कहा

Image

Bollywood Stars React on Ceasefire

Bollywood Stars React on Ceasefire: पिछले एक हफ्ते से इंडिया में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश का माहौल खराब हो गया था। जिसके बाद पाकिस्तान और इंडिया के बीच जंग छिड़ गई। अब तीन दिन बाद दोनों देशों ने युद्ध विराम पर सहमति जताई है जिसके बाद युद्ध रुक गया। देश में शांति का संदेश दिया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड के स्टार्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। इंडिया और पाकिस्तान के आपसी सहमति के फैसले पर बॉलीवुड स्टार्स शांति के लिए प्रार्थना करते नजर आए।

जैसे ही युद्ध विराम की खबर का पता चला वैसे ही अभिनेत्री रवीना टंडन ( Raveena Tandon) ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा अगर यह सच है तो बहुत अच्छी बात है। गुस्से में भरते हुए रवीना टंडन ने कहा कि अगर दोबारा से इंडिया लहूलुहान हुआ तो अच्छा नहीं होगा। रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पोस्ट डालते हुए कैप्शन भी लिखा जिसमें लिखा है इसने हमें दिखा दिया है कि कौन दोस्त है और कौन नहीं। मेरे देश का दुश्मन मेरा है। दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ तेजी से काम करना चाहिए।

अभिनेत्री करीना कपूर( Kareena kapoor) ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा "रब राखा, जय हिन्द" ।

करण जोहर ने भी युद्ध विराम( India Pakistan agree for Ceasefire) पर तुरंत रिएक्ट किया है, उन्होंने एक खबर को री शेयर करते हुए लिखा है ऑपरेशन सिंदूर इंडिया और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हो गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article