बॉलीवुड

Deepika Padukone के सपोर्ट में उतरीं हुमा कुरैशी, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 17, 2024, 11:57 AM IST

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी वेब सीरीज महारानी 3 के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण के ओपन रिलेशनशिप वाले बयान को सपोर्ट किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि हम ट्रोलिंग कल्चर का हिस्सा हैं। हम कुछ करें तो भी ट्रोल होते हैं। नहीं करे तो भी ट्रोल भी होते हैं। आप समझ रहे हैं।

Image

Ranveer, Deepika and Huma Qureshi (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) अपनी वेब सीरीज महारानी 3 (Maharani 3) को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों सीरीज के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ट्रोलर्स को लेकर करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस से पूछा गया कि करण जौहर के शो पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बताया था कि वो और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ओपन रिलेशनशिप में थे। इसके बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। आप इस पर क्या कहना चाहेंगी? एक्ट्रेस ने कहा कि अब क्या बोल सकते हैं। कुछ नहीं बोल सकते हैं। बकवास। आपको किसी को डेट करने समय नॉर्मल होना चाहिए।

एक्ट्रेस ने कहा कि वो हम से किसी ऐसी चीज की उम्मीद कर रहे हैं जिसके बारे में मैं जानती हूं। मुझे लगता है कोई नहीं जानता है कि ये क्या है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, हम ट्रोलिंग कल्चर में हैं। आपने ब्लैक पहना है तो ट्रोल करो। नहीं पहना तो ट्रोल करो। आप समझ रहे हैं मैं क्या कह रही हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो इंटरनेट पर अपने बारे में कमेंट्स पढ़ने में समय बर्बाद नहीं करती हैं।

आपको बता दें कि करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 पर दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया था कि वो रणवीर सिंह के साथ ओपन रिलेशनशिप में थी। हम दोनों बार-बार एक दूसरे के पास वापस आ जाते थे। बाद में रणवीर ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article