ईशा देओल (Esha Deol) ने कुछ समय पहले ही पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) से अलग होने की अनाउंसमेंट की थी। बेटी ईशा की शादी टूटने से धर्मेंद्र (Dharmendra) बेहद दुखी थे। वो नहीं चाहते थे कि ईशा और भरत एक-दूसरे से अलग हो। एक्टर चाहते थे कि उनकी बेटी ईशा और भरत अपने इस फैसले के बारे में दोबारा सोचें क्योंकि इसका असर सबसे ज्यादा उनकी दोनों बच्चों पर पडे़गा। रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र अपनी बेटी के फैसले के खिलाफ नहीं थे। लेकिन वो चाहते थे उनकी बेटी दोबारा इस फैसले के बारे में सोच लें।
बेटी के तलाक से दुखी थे धर्मेंद्र
एक्टर का कहना था कि इसका असर ईशा की बेटियों राध्या और मिराया पर पड़ेगा। परिवार के करीबी सूत्र ने कहा, कोई भी मां-बाप अपने बच्चे का घर टूटने से खुश नहीं होता है। एक पिता के तौर पर धर्मेंद्र बेहद दुखी थे। वो अपने बेटी के फैसले के खिलाफ नहीं थे। लेकिन वो चाहते थे कि ईशा-भरत इस बार में दोबार सोचें। ईशा और भरत की बेटियां राध्या और मिराया अपने दादा-दादी और नाना-नानी के बेहद करीब हैं।
ईशा और भरत दोनों ही धर्मेंद्र की बहुत इज्जत करते हैं। भरत देओल परिवार के लिए उनके बेटे जैसे हैं। एक्टर अपनी बेटी को खुश देखना चाहते हैं। एक्टर का कहना था कि अगर बच्चों के लिए इस शादी को बचाया जा सकता हैं तो जरूर ऐसा करना चाहिए। ईशा और भरत ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 11 साल बाद कपल ने एक- दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है।
