बॉलीवुड

Housefull 5 Trailer Fan Review: "अक्षय कुमार कराएंगे कॉमेडी का कमबैक...", हाउसफुल 5 के ट्रेलर को दर्शकों से मिली जमकर तारीफ

Housefull 5 Trailer Fan Review: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और फरदीन खान स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है। हाउसफुल 5 का ट्रेलर देखने के बाद लोग एक स्वर में बोल रहे हैं कि अक्की कॉमडी मूवीज का कमबैक कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Image

Housefull 5 Trailer Fan Review: "अक्षय कुमार कराएंगे कॉमेडी का कमबैक...", हाउसफुल 5 के ट्रेलर को दर्शकों से मिली जमकर तारीफ

Housefull 5 Trailer Fan Review: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और फरदीन खान जैसे सितारों से सजी फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है और इसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर में जबरदस्त कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से पैदा होने वाली कॉमेडी लोगों को हंसा रही है। फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर से ये चीज तो साफ है कि अक्षय कुमार लम्बे समय के बाद वो करते दिखेंगे, जिसकी दर्शकों को उनसे उम्मीद है।

फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच गजब का उत्साह पैदा हो गया है और वो इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस लगातार हाउसफुल 5 के ट्रेलर पर प्यार बरसा रहे हैं और बोल रहे हैं कि साजिद नाडियाडवाला ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्माता क्यों हैं?

एक फैन ने हाउसफुल 5 के ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'क्या कमाल का ट्रेलर है। इसे देखने के बाद फिल्म देखने की चाह और भी ज्यादा बढ़ गई है। मैं तो इसे फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखूंगा।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'लम्बे समय के बाद अक्षय कुमार फॉर्म में दिख रहे हैं। हमें अक्की से ऐसी ही फिल्मों की उम्मीद रहती है। ट्रेलर देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि ये मूवी सुपरहिट रहेगी।'

फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर को दर्शकों से जितना प्यार मिल रहा है, उसे देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि ये फिल्म कॉमेडी के लिए तड़प रहे दर्शकों के लिए थिएटर तक लाने में कामयाब रहेगी और फैमिली ऑडियंस का जमकर मनोरंजन करेगी। वैसे आपको फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article