बॉलीवुड

परेश रावल की वजह से हो रही है 'हेरा फेरी 3' में देरी? एक्टर ने कहा- 'ये तो कछुआ छाप अगरबत्ती...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 29, 2026, 07:24 PM IST

Paresh Rawal on Hera Pheri 3 Delay: एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर बात की है। इस दौरान परेश रावल ने फिल्म में हो रही देरी की असली वजह फैंस के सामने रखी।

Image

Image Source: IMDb

Paresh Rawal on Hera Pheri 3 Delay: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। परेश रावल की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीनों पहले खबरें सामने आई थी परेश रावल इस फिल्म को छोड़ रहे लेकिन बाद में एक्टर की दोबारा इस मूवी में एंट्री हुई। परेश रावल के फिल्म के छोड़ने की वजह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बताया गया लेकिन बाद में ये सब फर्जी निकला। इन सब के बीच परेश रावल का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने इसमें एक्टर ने फिल्म की देरी की असली वजह बताई है।

परेश रावल ने कही ये बात

एक्टर परेश रावल एक बार फिर से अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह परेश रावल का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। The Lavari Show को दिए इंटरव्यू में एक्टर परेश रावल ने हेरा फेरी 3 को लेकर चल रही सारी अफवाहों को खारिज कर दिया। परेश रावल ने साफ कहा कि इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म जरूर बनेगी। लेकिन उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि फिल्म में देरी का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। परेश रावल ने बताया कि देरी की वजह अक्षय कुमार और फिल्म के मेकर्स के बीच एक तकनीकी मुद्दा है। 25 करोड़ की मुकदमे वाली खबरों को उन्होंने बकवास बताया और कहा, 'अक्षय कुमार ने मुझ पर 25 करोड़ का केस किया, ये सब ठीक है या ये तो कछुआ छाप अगरबत्ती जैसी बात है।' उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रोड्यूसर और अक्षय कुमार के बीच ये मामला सुलझ जाएगा, वो फिल्म के लिए साइन करने को तैयार हैं। अपने आइकॉनिक किरदार बाबू राव के बारे में बात करते हुए परेश रावल ने साफ कहा कि हेरा फेरी 3 में बिना बाबू राव के फिल्म नहीं चल सकती। आखिर में उन्होंने दोहराया कि 'जैसे ही दोनों के बीच बात सुलझ जाएगी, मैं कागज पर साइन कर दूंगा। ये 100% होगा।'

परेश रावल की पोस्ट ने मचाई थी हलचल

एक्टर परेश रावल ने एक्स पर पोस्ट करके फिल्म हेरा फेरी 3 से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे, जिसके बाद हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही थी। परेश रावल के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article