बॉलीवुड

'काश पहले मिला होता' धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने पर हेमा मालिनी, इमोशनल हुईं ड्रीम गर्ल

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 2, 2026, 07:40 PM IST

Hema Malini on Dharmendra: एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। इसकी वजह धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) का एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मानित किए जाने पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं...

Image

Image Source: Hema Malini Instagram

Hema Malini on Dharmendra: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन एक्टर आज भी अपने परिवार और फैंस के दिलों में जिंदा हैं। अभी हाल ही में धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से धर्मेंद्र के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो वहीं धर्मेंद्र के की पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने भी इसको लेकर एक्स पर पोस्ट किया था। इन सब के बीच अब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं हेमा मालिनी ने क्या कहा है।

hema malini dharmendra

Image Source: Hema Malini Instagram

हेमा मालिनी ने कही ये बात

एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि अभी हाल ही दिया एक इंटरव्यू है। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने पर रिएक्शन दिया है। ANI से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि यह सम्मान पूरे परिवार और पूरे देश के लिए बहुत खुशी का मौका है, लेकिन साथ ही यह भावुक याद दिलाता है कि जो हो सकता था, वो नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'यह हमें बहुत खुश करता है, पूरा देश खुश है। अगर यह सम्मान पहले मिल जाता, तो धर्मेंद्र जी बहुत खुश होते, और उन्हें देखकर उनके फैंस और भी ज्यादा खुश होते।' हेमा मालिनी का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हेमा मालिनी इस बयान पर लोग जमकर रिएक्शन देते नजर आए।

hema malini dharmendra

Image Source: Hema Malini Instagram

कब हुआ थी धर्मेंद्र-हेमा की शादी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी 2 मई 1980 को हुई थी। यह शादी काफी चर्चित रही क्योंकि उस समय धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से चार बच्चे थे। हेमा मालिनी ने प्यार में कई बाधाओं को पार किया और दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। बताया जाता है कि धर्मेंद्र ने इस शादी के लिए अपना धर्म भी बदला था।

hema malini dharmendra

Image Source: Hema Malini Instagram

कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। 89 वर्ष की उम्र में मुंबई के अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ समय पहले सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती रहे थे, लेकिन घर लौटने के बाद निधन हो गया। हेमा मालिनी के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article