बॉलीवुड

Haiwaan: धांसू एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान !! 30-40 कारें और 100 जूनियर कलाकार भी होंगे शामिल

Akshay-Saif Shoot Action Sequence for Haiwaan: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन ने अपनी फिल्म के लिए एक धांसू एक्शन सीक्वेंस शूट करने का फैसला किया है। यह एक्शन सीक्वेंस अक्षय कुमार और सैफ अली खान के बीच फिल्माया जाएगा।

Image

Pic Credit: Instagram

Akshay-Saif Shoot Action Sequence for Haiwaan: मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन काफी दिनों से फिल्म 'हैवान' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। यह मूवी पहले दिन से ही इसलिए सुर्खियों में बनी हुई है क्योंकि 'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी कई सालों के बाद बड़े परदे पर नजर आएगी। अब जो इस मूवी को लेकर जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स फिल्म के लिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान के बीच एक धांसू एक्शन सीक्वेंस को शूट करेंगे। हालिया रिपोर्ट के अनुसार अक्षय और सैफ दक्षिण मुंबई के बीचों-बीच इस सीक्वेंस की शूटिंग करते दिखाई देंगे।

बड़े स्टार पर शूट होगा 'हैवान' का एक्शन सीक्वेंस

अक्षय कुमार ने सैफ अली खान के साथ हाल ही में प्रतिष्ठित चर्चगेट रेलवे स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बाहर लगभग पांच दिनों तक शूटिंग की। बताया जा रहा है कि इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान 30-40 कारों और 100 जूनियर कलाकारों के शामिल होने की भी संभावना है। इस जबरदस्त एक्शन सीन को जाने-माने स्टंट डायरेक्टर स्टंट सिल्वा द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। चर्चगेट के आसपास के इलाके को एक जबरदस्त एक्शन जों में बदल दिया गया था।

प्रियदर्शन इस समय फिल्म 'हैवान' के एक्शन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। बड़े परदे पर दर्शकों को एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इस मूवी के अलावा कुछ महीनों पहले ही अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग को पूरा किया है। 'हैवान' की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा श्रिया पिलगांवकर, मोहनलाल, बोमन ईरानी और सैयामी खेर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'हैवान' की शूटिंग के साथ-साथ अक्षय कुमार इन दिनों 'वेलकम टू द जंगल' को शूट करने में भी बिजी चल रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article